Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव: 12 मार्च को भक्तों संग होली खेलेंगे भगवान, 13 को निकलेगी रथ यात्रा

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:28 PM (IST)

    वृंदावन के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव और रथ मेला भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुआ। स्वर्ण निर्मित पूर्ण कोठी में विराजमान ...और पढ़ें

    भगवान रंगनाथ।

    भगवान रंगनाथ।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव एवं रथ के मेले का शुभारंभ शनिवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठानों और नगर भ्रमण के साथ हुआ। स्वर्ण निर्मित पूर्ण कोठी पर विराजमान ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान की सवारी जब मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकली तो मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    वेद मंत्रों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन-कीर्तन के बीच निकली भव्य सवारी

    श्री रामानुज संप्रदाय के प्रमुख दिव्यदेश रंगनाथ मंदिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव के प्रथम दिन वैदिक परंपरानुसार अनुष्ठानों के बाद भगवान की सवारी निकाली गई। स्वर्ण निर्मित पूर्ण कोठी में विराजमान ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकले।

    सवारी के साथ दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया, जबकि पारंपरिक वाद्य यंत्रों और बैंड बाजों पर भजन-कीर्तन की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सवारी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से चलते रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सवारी बड़ा बगीचा पहुंची।

    12 मार्च को भगवान कांच के विमान में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे

    मंदिर प्रबंधन के अनुसार ब्रह्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान विभिन्न स्वर्ण एवं रजत निर्मित वाहनों पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। उत्सव के प्रमुख आकर्षणों में सूर्यप्रभा, चंद्रप्रभा, गरुण, हनुमान, पालकी, सिंह और अश्व वाहन शामिल हैं। 12 मार्च को भगवान कांच के विमान में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलेंगे।

    खबरें और भी

    नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान

    वहीं 13 मार्च को विशाल चंदन निर्मित रथ पर भगवान रंगनाथ, श्रीदेवी और भूदेवी के साथ विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे, जिसे रथ मेले का मुख्य आकर्षण माना जाता है। 14 मार्च को बड़े बगीचा में भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा, जबकि 16 मार्च को पुष्पक विमान उत्सव के साथ ब्रह्मोत्सव का समापन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन फोरलेन पर सीएम योगी की मुहर: चार साल का संघर्ष रंग लाया, 70 फीसदी कम होगा जाम