Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेगी समर स्पेशल, मथुरा के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा

    By Rakesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 15 May 2026 08:52 PM (IST)

    रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सहित साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का स ...और पढ़ें

    Indian Railways: सांकेतिक तस्वीर।

    Indian Railways: सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें यात्रियों की सुविधा हेतु शुरू।

    2. बांद्रा-गोरखपुर-बोरीवली एक्सप्रेस मथुरा से होकर गुजरेगी।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों सुविधा को देखते साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया है। स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली एक्सप्रेस को गोरखपुर तक चलाया जाएगा।

    यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे मथुरा और आसपास के यात्रियों को यात्रा में सुगमता रहेगी। रेलवे प्रशासन ने 09157-09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया है।

    यह गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 17 मई और गोरखपुर से 18 मई को चलाई जाएगी। बांद्रा से गोरखपुर जाते समय और वापसी में गोरखपुर से बोरीवली जाते समय इस ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर ठहराव किया गया है।

    इसके साथ ही 09075-09076 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम एक्सप्रेस को भी चलाया गया है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के सात, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 13, एलएसएलआरडी का एक और जनरेटर सह लगेज यान के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से मुंबई, काठगोदाम, गोरखपुर रूट के यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।