Indian Railway News: कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन में बदलाव, लालकुआ-राजकोट स्पेशल का किया गया विस्तार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। लालकुआ-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई है, जब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
लालकुआ-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाया गया।
कुछ स्पेशल ट्रेनें परिचालनिक कारणों से निरस्त की गईं।
जागरण संवाददाता, मथुरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक आवश्यकताओं को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। एक ओर लालकुआ-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी गई है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न रूटों पर संचालित कई स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों का असर मथुरा होकर यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05045 लालकुआ–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल का संचालन अब 19 जुलाई से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 11 फेरों के लिए जारी रहेगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05046 राजकोट–लालकुआ साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 20 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11 फेरों तक बढ़ाया गया है।
इसके अलावा परिचालनिक कारणों से कई स्पेशल ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें हजरत निजामुद्दीन–दादर (04002) 14 जुलाई तथा दादर–हजरत निजामुद्दीन (04001) 16 जुलाई को एक-एक फेरा निरस्त रहेगा। पुणे–हजरत निजामुद्दीन (01491/01492) स्पेशल ट्रेनों के भी निर्धारित तिथियों पर कुल एक से छह फेरों तक संचालन निरस्त रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।