श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वाटर स्क्रीन पर दिखेंगी कान्हा की मनमोहक लीलाएं, 20-25 मिनट का लेजर शो
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अब श्रद्धालु वाटर स्क्रीन पर कान्हा की लीलाएं देख सकेंगे। केशव वाटिका में 10 करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन और 20-2 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालु अब वाटर स्क्रिन पर कान्हा द्वारा ब्रज में की गईं लीला देख सकेंगे। 20-25 मिनट के इस लेजर शो में कान्हा का वैभव दिखाई देगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य कराया जा रहा है। यहां पर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। इस फाउंटेन की वाटर स्क्रीन पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रज में की गईं लीलाओं के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका का किया जा रहा है सुंदरीकरण
केशव वाटिका के सुंदरीकरण का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार किया गया था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका पर म्यूजिकल फाउंटेन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। 10 करोड़ से केशव वाटिका का सौंदर्य निखारा जा रहा है। पत्थर की रेलिंग भी लगाई जाएगी। पाथ-वे सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
10 करोड़ से कार्य किए जा रहे हैं कार्य, 20-25 मिनट का होगा शो
श्रद्धालुओं के लिए बेंच लगाई जाएंगी। वाटिका को लाइटिंग से जगमग किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशव वाटिका का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। वाटर स्क्रीन पर श्रद्धालु कान्हा द्वारा ब्रज में की गईं लीलाएं देख सकेंगे। करीब 20-25 मिनट का शो तैयार कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर
यह भी पढ़ें- नैनीताल में सुहावने मौसम के बीच बढ़ा झील का जलस्तर, पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हुई सरोवर नगरी
वर्ष 2023 से भागवत भवन की दीवार पर देख रहे लीलाएं
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वर्ष 2023 से भागवत भवन की दीवार पर भी भगवान की लीलाएं रात को श्रद्धालु देख रहे हैं। यह लेजर शो रात 9.10 बजे से रात 9.50 बजे तक चलता है। इसमें कान्हा के जन्म से कंस वध तक की लीलाओं के दर्शन होते हैं।
खबरें और भी
केशव वाटिका में 1995 में कर दिया गया था प्रवेश बंद
विहिप ने बिड़ला मंदिर के निकट वर्ष 1995 में विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया था। अप्रिय घटना होने की आशंका से प्रशासन ने शाही मस्जिद ईदगाह के ठीक पीछे श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने वर्ष 2017 में अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केशव वाटिका खुलवाने को ज्ञापन दिया था।
2018 में होली के मौके पर सीएम जब जन्मस्थान आए, तब भी वाटिका खुलवाने की मांग रखी गई। शासन के निर्देश पर अगस्त 2019 में श्रद्धालुओं के लिए वाटिका खुल गई।