मथुरा में बीजेपी विधायक के कार्यक्रम में लगे फूहड़ ठुमके, Video सोशल मीडिया पर वायरल
मथुरा के गोवर्धन में भाजपा विधायक मेघश्याम के शिलान्यास कार्यक्रम में हुए रागिनी नृत्य पर विवाद खड़ा हो गया है। गिरिराजजी की पावन धरा पर फूहड़ ठुमकों ...और पढ़ें

HighLights
भाजपा विधायक मेघश्याम के कार्यक्रम में फूहड़ नृत्य विवाद।
गिरिराजजी की धरा पर ब्रज की छवि धूमिल होने का आरोप।
फूहड़ नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र के भाजपा विधायक मेघश्याम के शिलान्यास कार्यक्रम में रागिनी कार्यक्रम में फूहड़ ठुमके लगना बवाल बनता जा रहा है। गिरिराजजी की धरा पर इस तरह का फूहड़ नृत्य कार्यक्रम ब्रज की छवि को धूमिल करने बाला है।
पार्टी स्तर पर भी इस कार्यक्रम को लेकर अंदर ही अंदर राजनीति हो रही है। पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है। फूहड़ नृत्य का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा
है।
गोवर्धन क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक अगस्त को गांव जानूं में शिलान्यास समारोह रखा गया था। विकास कार्यों का शिलान्यास विधायक ठा. मेघश्याम को करना था। कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में नरदेव वेनीवाल एंड पार्टी पलवल द्वारा रागिनी कार्यक्रम किया गया। आरंभ में लगा यह कार्यक्रम ब्रज की संस्कृति के अनुरूप रखा गया होगा।
कार्यक्रम में स्थानीय व आसपास के लोग भी एकत्रित हुए। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने पर फूहड़ ठुमके लगना शुरू हुए तो लोग आक्रोशित होने लगे। कार्यक्रम को लोग पावन धरा के विपरित बताने लगे। विधायक मेघश्याम की भी आलोचना करने लगे। विधायक मेघश्याम ने बताया कि कोई भी फूहड़ कार्यक्रम उनके सामने नहीं हुआ है। गिरिराज की धरा पर इस तरह के आयोजन बर्दाश्त भी नहीं किए जाएंगे।