Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM ग्रिड योजना से बदल रही मथुरा की सूरत, कई सड़कों पर हो रहा काम; श्रद्धालुओं के लिए बढ़ रही सुविधाएं

    By Viveka Nand Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:44 PM (IST)

    सीएम ग्रिड योजना मथुरा में सड़कों का कायाकल्प कर रही है, जिसमें सीसी मार्ग, फुटपाथ और भूमिगत लाइनें बन रही हैं। पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, ...और पढ़ें

    सीएम ग्रिड योजना में बनकर तैयार हुई सीसी रोड।

    सीएम ग्रिड योजना में बनकर तैयार हुई सीसी रोड।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। सीएम ग्रिड योजना से शहर की सूरत बदल रही है। इस योजना से शहर के प्रमुख मार्ग का समेकित विकास कराया जा रहा है। सीसी मार्ग एवं आकर्षक फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। साथ ही यूटीलिटी डक्ट बनाने के साथ बिजली की भूमिगत लाइनें डाली जाएंगी। अब तक चार फेस में शहर के 10 प्रमुख मार्ग शामिल किए गए हैं। इनमें से प्रथम फेस का कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

    दूसरे फेस में शामिल सड़कों पर भी काम शुरू हो चुका है। लेकिन, बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। तीसरे फेस में शामिल पांच प्रमुख मार्ग की तकनीकी बिड खुलने का इंतजार है। अब पांचवें फेस में चार प्रमुख सड़कों को शामिल किए जाने को लेकर मंथन चल रहा है।

    कान्हा की नगरी के विकास के लिए वर्ष 2020 में राज्य स्मार्ट सिटी योजना जारी की गई। वर्ष 2024 में शासन ने सीएम ग्रिड योजना को नगर निगम के बजट में शामिल किया। इस योजना में शासन द्वारा हर वर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा रहे हैं। इसमें शहर की 10 मीटर चौड़ी सड़कों को शामिल किए जाने का प्रविधान है

    नगर निगम ने पहले फेस में श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के गोविंद नगर व महाविद्या मार्ग की सड़कों को शामिल किया गया। प्रारंभिक दौर में गाइडलाइन को लेकर काम मेें देरी हुई, लेकिन बाद में काम ने रफ्तार पकड़ी। वहीं शासन ने इस फेस का समय छह माह का बढ़ाया है। मौजूदा समय ये कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष जन्माष्टमी से पहले पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा है।

    खबरें और भी

    दूसरे फेस में कृष्णापुरी से भरतपुर गेट, भरतपुर गेट से एसबीआइ चौराहा, प्रेम मंदिर से विद्यापीठ चौराहा और होली गेट से पुराने बस स्टैंड मार्ग को शामिल किया गया। ये कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, नाली, फुटपाथ निर्माण कार्य शेष है

    तीसरे फेस में शहर की पांच वृंदावन के रुक्मणि विहार के दो मार्ग, एसबीआइ चौराहा से जंक्शन रेलवे स्टेशन, मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट तक का मार्ग शामिल किया गया है। ये काम वर्षा के बाद शुरू हो जाएंगे। अब चौथे फेस की तैयारी चल रही है। सड़कों को शामिल किए जाने पर मंथन चल रहा है।

    ये हो रहे काम

    • 23 करोड़ रुपये से फेस वन में गोविंद नगर में विकास, अंतिम दौर में काम।
    • 04 प्रमुख मार्ग शामिल किए दूसरे फेस में, दो मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य।
    • 05 प्रमुख मार्ग तीसरे फेस में शामिल, तकनीकी विड खुलने के बाद होंगे काम।
    • 04 मार्ग शहर के शामिल होंगे फेस चार में, अभी चयन प्रक्रिया को लेकर मंथन।

    सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का समेकित विकास कराया जा रहा है। पहले फेस का कार्य लगभग पूर्ण है। कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

    -

    -संजय चौहान, मुख्य अभियंता।