गोवर्धन में बाबा ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मोबाइल में मिले कपड़े उतारने के वीडियो; सहमी रही पीड़िता
गोवर्धन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन पहले यहां रहने पहुंचे बाबा ने मोहल्ले की रहने वाली 13 साल की बच्ची को बहाने से घर बुलाया। डरा-धमकाकर उ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
बच्ची के बताने पर भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन में एक बाबा द्वारा 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के घर पर बताने पर लोगो ने बाबा को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। बाबा के मोबाइल से बच्ची के कपड़े उतारने के वीडियो मिले है। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वीडियो कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी क्षेत्र में एक बाबा तीन महीने से किराये के मकान में रह रहा है। बाबा ने कुछ दिन पूर्व एक बच्ची को घर पर बुलाया और उसके कपड़े उतर कर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। साथ ही वीडियो भी बना लिए। बच्ची ने विरोध जताया तो उसे डरा धमका दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बच्ची ने कई दिनों तक बात छिपाए रखी।
बुधवार शाम सात बजे उसने स्वजन को बाबा की करतूत बता दी। इसे सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए। स्वजन से साथ लोग बाबा के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। लोगो ने बाबा की पिटाई की और गोवर्धन थाने ले जाकर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाबा का मोबाइल देखा तो उसमें बच्ची के कपड़े उतारकर नाजुक अंगों से छेड़छाड़ करता दिखाई दिया।
पुलिस ने बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बाबा के पास मिले वीडियो पुराने है। बाबा से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।