विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन का अछनेरा तक हुआ विस्तार

Updated: Sat, 29 Aug 2026 03:12 PM (IST)

मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन का अछनेरा तक विस्तार किया गया है, जो 1 सितंबर से 1 जनवरी तक संचालित होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन अछनेरा तक विस्तारित।

  2. ट्रेन सेवा 1 सितंबर से 1 जनवरी तक उपलब्ध।

  3. मुड़िया पूर्णिमा मेला में 35 रेलकर्मी सम्मानित।

जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा जंक्शन-कासगंज ट्रेन का अछनेरा तक विस्तार किया गया है। कासगंज से एक सितंबर से 31 दिसंबर तक संचालित होगी। कासगंज से रात 9.25 बजे प्रस्थान करेगी। मथुरा जंक्शन से रात 11.50 बजे रवाना होगी और कासगंज रात एक बजे पहुंचेगी।

अछनेरा से दो सितंबर से एक जनवरी तक चलेगी। अछनेरा से सुबह 4.20 बजे चलेगी। मथुरा जंक्शन से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। कासगंज सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी।

35 रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित

मुड़िया पूर्णिमा मेला में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले 35 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा मंडल सभागार गोवर्धन हाल, आगरा में सम्मानित किया गया।

संकेत एवं दूरसंचार, यांत्रिक, चिकित्सा, वाणिज्य, बिजली, परिचालन, स्काउट एवं गाइड, रेलवे सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग, वित्त, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से अब मथुरा और आगरा तक दौड़ेगी हाइड्रोजन बसें, यीडा ने बनाई लंबे रूट की नई योजना