Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केएनबीजी मार्ग चौड़ीकरण: मथुरा में वन विभाग की 16 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण, मादौर में मिलेगी वैकल्पिक भूमि

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:44 PM (IST)

    ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले KNBG मार्ग के चौड़ीकरण में वन विभाग की 16 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जिसके बदले बलदेव के मादौर गांव में पौधारोप ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. KNBG मार्ग चौड़ीकरण में 16 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग होगा।

    2. बलदेव के मादौर गांव में वैकल्पिक जमीन का सर्वे चल रहा है।

    3. परियोजना के लिए 2777 पेड़ काटे जाएंगे, कुल लागत 786 करोड़।


    जागरण संवाददाता, मथुरा। ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ने वाले कोसी-नंदगांव-बरसाना-गोवर्धन-सौंख-मथुरा-राया मार्ग के चौड़ीकरण में वन विभाग की 16 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।

    इसके एवज में बलदेव के यमुना किनारे के गांव मादौर में जमीन का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे होने के बाद इस जमीन को वन विभाग को दिया जाएगा, जहां पौधारोपण किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए 2777 पेड़ काटे जाने हैं।

    लगभग 786 करोड़ रुपये से होने वाले केएनबीजी मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव 2016 में तैयार हुआ था। इस परियोजना में 2777 पेड़ों को हटाने की अनुमति 2024 में सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी।

    कोसी-नंदगांव-बरसाना-गोवर्धन-सौंख-मथुरा-राया मार्ग ब्रज के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण धार्मिक सर्किट का हिस्सा है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर डिवाइडर के अलावा 7 से 10 मीटर की जाएगी।

    वर्तमान में यह मार्ग कोसी-नंदगांव के नगरीय क्षेत्रों में तो फोरलेन हो गया है, लेकिन ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में सड़क के दोनों ओर खड़े पेड़ और बिजली के खंभों को हटाया जाएगा। करीब 2777 पेड़ सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से काटे जाएंगे। मार्ग के चौड़ीकरण में कुल 31.99 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा।

    मंडी समिति से सौंख रोड क्षेत्र में जमीन भी अधिग्रहीत की जानी है। इस क्षेत्र में वन विभाग की 16 हेक्टेयर जमीन है, जिसे चौड़ीकरण में लिया जा रहा है। इसके एवज में बलदेव के यमुना किनारे के गांव मादौर में जमीन का सर्वे किया जा रहा है।

    जमीन का प्रबंध महावन तहसील प्रशासन के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वे होने के बाद इस जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। कोसी से नंदगांव बरसाना गोवर्धन होते हुए मथुरा राया तक इस मार्ग की लंबाई 84.5 किलोमीटर है। एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि जमीन हस्तांतरण के लिए प्रशासन की अनुमति के आधार पर काम होगा।

    खबरें और भी

    वन विभाग को पेड़ हटाने-पौधारोपण के लिए मिलेंगे 17.36 करोड़

    केएनबीजी मार्ग चौड़ीकरण कार्य की कुल लागत 786 करोड़ में से निर्माण कार्य की लागत तो करीब 200 करोड़ रुपये ही है। इसके अलावा बाकी बजट अन्य कार्यों के लिए है। मुख्य रूप से 31.99 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण के लिए 188.43 करोड़ रुपये राजस्व विभाग को दिए जाएंगे।

    बिजली के खंभे हटाने के लिए 44.11 करोड़ रुपये बिजली विभाग को दिए जाएंगे। पेड़ हटाने और पौधारोपण के लिए 27.36 करोड वन विभाग को दिए जाएंगे। पेयजल पाइपलाइन आदि हटाने के लिए 1.26 करोड़ रुपये जल निगम को दिए जाएंगे।