Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पति मार रहा है भाई सुबह आना, फिर मिली मृत्यु की खबर', महिला सिपाही वंदना की मौत का राज खाेलेगा मोबाइल!

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 10:26 AM (GMT+05:30)

    Mathura News मथुरा में एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने सुबह अपने भाई को फोन कर पति द्वारा मारपीट करने की बात कही थी। पर ...और पढ़ें

    Mathura News: मृतक पुलिस कांस्टेबल वंदना। फाइल फोटो
    Mathura News: मृतक पुलिस कांस्टेबल वंदना। फाइल फोटो

    HighLights

    1. महिला कांस्टेबल का आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित
    2. पोस्टमार्टम गृह पर भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग

    जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: भाइया, सुबह घर आ जाना। पति अरविंद ने मारपीट की है। सुबह आ जाना। नवविवाहित महिला कांस्टेबल ने पति की पिटाई की बात शुक्रवार सुबह चार बजे अपने भाई को फोन से बताई थी। कुछ घंटों बाद पुलिस ने उनको बहन के मरने की सूचना दे दी। भाई से बात करने का आडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया।

    स्वजन का आरोप है कि ससुरालीजन ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए बहन की हत्या की है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम गृह में मायके व ससुरालीजन आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। वहीं पुलिस इस प्रकरण में पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।

    अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव डांटोली की रहने वाली वंदना उत्तर प्रदेश पुलिस की 2018 बैच की कांस्टेबल थीं। वह बिजनौर के एसएसपी कार्यालय में तैनात थीं। 23 फरवरी 2025 को उनकी शादी नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अंतरागढ़ी निवासी अरविंद के साथ हुई थी।

    पति अरविंद नोएडा में एसएसएफ मेट्रो में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वंदना गुरुवार शाम पांच बजे ससुराल पहुंची थीं। रात को पति अरविंद भी घर लौटकर आए थे। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    मृतक पुलिस कांस्टेबल वंदना।

    वंदना का शव फंदे पर लटका मिला

    शुक्रवार सुबह वंदना का शव फंदे पर लटका मिला। भाई सुबोध कुमार ने बताया कि बहन वंदना ने शुक्रवार सुबह उनको फोन किया। बहन ने कहा था कि पति अरविंद ने पिटाई की है। सुबह घर आ जाना। बहन के फोन के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उनके मरने की सूचना दे दी। पुलिस ने पति अरविंद समेत ससुर गजेंद्र सिंह, सास अनीता देवी, ननद, देवर अनुज और ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    आपस में भिड़े ससुरालीजन और मायके पक्ष के लोग

    इधर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पर ससुरालीजन भी पहुंच गए। मायके पक्ष और ससुरालीजन आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख ससुरालीजन फरार हो गए। भाई सुबोध ने बताया कि बहन के पति अरविंद के चाचा के बेटे को शादी में 10 लाख रुपये नकद मिले हैं। इसको लेकर ससुरालीजन 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने वंदना की हत्या करके फंदे पर शव लटका दिया।

    नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। सभी ससुरालीजन फरार चल रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः बिहार से खरीदारी और यूपी में सप्लाई... वाट्सएप से ऑनलाइन बुकिंग, पुलिस ने दबोचा 11 दोस्तों का गैंग

    ये भी पढ़ेंः दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर जयमाला पहनाई और साथ-साथ दावत खाई, फेरों पर बिगड़ी ऐसी बात; लौट गई बरात

    वंदना का मोबाइल खोलेगा मृत्यु का राज

    दो महीने पहले शादी कर अपने ससुराल गई वंदना की मृत्यु ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। भाई सुबोध कुमार ने बताया कि बहन वंदना का मोबाइल इस मामले की पूरी हकीकत सामने ला सकता है। उन्होंने बताया कि फोन पुलिस के पास है और उसमें आखिरी कॉल, मैसेज और शायद रिकॉर्डिंग भी हैं, जो साबित कर सकती हैं कि वंदना ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसे मारा गया। नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मृत्यु के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।