Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा नाव हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, एक लापता श्रद्धालु की तलाश में जुटीं 20 मोटरबोट

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 09:57 AM (IST)

    मथुरा में मोटरबोट हादसे में अभी भी एक श्रद्धालु लापता है, जिनकी तलाश जारी है। सभी शव मिलने के बाद हादसे की जांच में तेजी आएगी। डीएम ने एडीएम एफआर को ज ...और पढ़ें

    यमुना में लापता लोगों को खोजतीं एनडीआरएफ की टीम। फोटो जागरण

    यमुना में लापता लोगों को खोजतीं एनडीआरएफ की टीम। फोटो जागरण 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा के श्रृंगार घाट पर एक महिला का शव मिला है, वहीं देवराहा बाबामंदिर के समीप घाट पर भी एक युवक का शव मिला है। मोटरबोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। महिला का नाम मोनिका बताया जा रहा है। वहीं युवक का नाम युवराज उर्फ यश का बताया है, यश का शव देवराहा बाबा मंदिर के समीप घाट से मिला है। मोटरबोट हादसे में अब एक और लापता बचा है, जिसकी तलाश में टीमें जुटी हैं।

    ये था घटनाक्रम

    पंजाब से शुक्रवार सुबह दो बसों में 132 श्रद्धालु वृंदावन घूमने आए थे। श्रद्धालुओं का एक जत्था मोटरबोट पर सवार होकर वृंदावन के केशीघाट से यमुना पार देवराहा बाबा समाधि पर दर्शन को जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे यमुना की गाद निकालने के लिए पैंटून पुल को बीच से खोला गया था। उसे आपस में जोड़ने के लिए जेसीबी से खींचा जा रहा था। तभी पुल का पीपा पानी के तेज बहाव में बहा और आ रही श्रद्धालुओं की मोटरबोट से टकरा गया।

    मोटरबोट क्षतिग्रस्त हो गई और श्रद्धालुओं समेत पानी में समा गई। पुलिस और गोताखोरों ने 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, 10 शव तुरंत निकाल लिए थे, जबकि अन्य लोगों के शव बरामद करने के लिए अभियान जारी है। 

    सभी शव मिलने के बाद गति पकड़ेगी हादसे की जांच

    यमुना में मोटरबोट हादसे में यमुना में डूबे सभी लोगों के शव मिलने के बाद जांच कमेटी हादसे की जांच करेगी। यमुना की गहराई में अभी भी तीन श्रद्धालु लापता हैं, जिनकी तलाश में प्रशासन और बचाव दल दिन-रात एक किए हुए हैं। समानांतर रूप से जांच की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। यमुना में मोटरबोट के पलटने से हुए हादसा में 15 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 1 अभी लापता है।

    खबरें और भी

    डीएम ने एडीएम एफआर को सौंपी है जांच

    डीएम सीपी सिंह ने इस मामले की जांच एडीएम एफआर डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा को सौंपी है। सभी लापता श्रद्धालुओं के शव बरामद होते ही जांच गति पकड़ेगी। मोटरबोट आखिर किन परिस्थितियों में पीपे के पुल से टकराई। उस समय उसकी गति कितनी थी। यह तकनीकी खामी थी मानवीय भूल से हादसा हुआ।

    क्या मोटरबोट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे या चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। घटना में बाल-बाल बचे श्रद्धालुओं के बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि हादसे की आंखों देखी हकीकत सामने आ सके।

    पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर केंद्रित

    एडीएम एफआर ने बताया कि इस समय प्रशासन का पूरा ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्रित है। अभी भी कुछ श्रद्धालु लापता हैं। उनकी तलाश के बाद सभी बिंदुओं पर हादसे की जांच की जाएगी। हादसा कैसे व किसकी गलती से हुआ और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सभी पहलुओं पर जांच होगी।

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: भजन गायक लवी बहल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-भाई समेत आठ सगे-संबंधी की मौत

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: राधे-राधे की भक्ति में डूबे थे पंजाब के श्रद्धालु, तभी एक पल में मचने लगी चीख-पुकार