विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura Crime News: यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालक को गोली मारी, जानिए आखिर क्याें हुआ ये एनकाउंटर

By Edited By: Abhishek Saxena
Updated: Sun, 29 Oct 2023 01:49 PM (IST)

Mathura Police Encounter Latest News ई रिक्शा चालक की शिकायतें काफी दिनों से पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपित किराए पर ई रिक्शा लेकर सवा ...और पढ़ें

Mathura News: ई रिक्शा चालक पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल।
Mathura News: ई रिक्शा चालक पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल।

HighLights

  1. महिला सवारियों से छेड़छाड़ करता था ई रिक्शा चालक
  2. ई रिक्शा किराए पर लेकर चलाता था आरोपित

जागरण संवाददाता, मथुरा। यूपी में मथुरा पुलिस ने एक ई रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये मुठभेड़ जैंत पुलिस के साथ शुक्रवार शनिवार की रात्रि में हुई। पैर में पुलिस की गोली लगने से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया है। उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। वह महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था।

छेड़छाड़ का वांछित था आरोपित

शुक्रवार रात 10.30 बजे जैंत थाना व इनामी टीम को सूचना मिली कि छेड़छाड़ में वांछित राजेंद्र निवासी ग्राम मडिया, सिरसा खादर, गौतमबुद्ध नगर ग्राम भरतिया मार्ग स्थित गोशाला के समीप खंडहर में छिपा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें राजेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

ये भी पढ़ेंः Agra News: बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड; कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बेटी समेत गिरफ्तार, पढ़िए अब तक की अपडेट

ये भी पढ़ेंः क्या आपने देखा है साढ़े छह फीट का जूता, एक पीस की कीमत में आएगा आईफोन, आगरा में आकर्षण का केंद्र बना है ये खास जूता

पुलिस ने बताया, आरोपित वृंदावन में किराए पर रहकर दिन में हथठेल पर खीरा बेचता था। रात में वह किराए पर ई- रिक्शा लेकर सवारियों को गंतव्य तक छोड़ता था। वह महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।