Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में स्कूलों की छुट्टी घोषित, लगातार हो रही बारिश के चलते फैसला, कक्षा एक से आठ तक पर लागू होगा फैसला

    By Navneet Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:26 PM (GMT+05:30)

    मथुरा में लगातार 24 घंटे से बारिश जारी है। कभी धीमी तो कभी तेज बरसात हो रही है। शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सड़कों पर ट्रैफिक जाम है। मौसम व ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. डीएम सीपी सिंह ने बुधवार देर शाम किए आदेश

    2. आदेश न मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, मथुरा। निरंतर हो रही वर्षा और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले के लिए जारी आरेंज अलर्ट (नारंगी चेतावनी) के दृष्टिगत डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर कक्षा आठ तक के विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे। इसके आदेश बीएसए रतन कीर्ति ने जारी किए हैं।

    समस्त परिषदीय व समस्त बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। यदि किसी भी बोर्ड का कोई विद्यालय गुरुवार को संचालित पाया जाता है, आदेश की अवहेलना करता है, कोई घटना घटित होती है तो उसके लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन जिम्मेदार होगा। विभागीय कार्रवाई की जाएगी

    दरअसल मथुरा में मंगलवार देर रात से बारिश की जो झड़ी लगी है, वो बुधवार रात तक 24 घंटे बीतने के बाद भी जारी रही। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर आवाजाही ठप है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मथुरा जिला प्रशासन ने बुधवार देर शाम स्कूलों में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया।