Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में हादसा, स्कूली बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई; तीन छात्राएं घायल

    By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:52 PM (IST)

    मथुरा के मांट में वृंदावन रोड पर एक स्कूली बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने बस जब्त कर ली है और प्रारंभिक जांच ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सूत्र, मांट (मथुरा)। वृंदावन रोड पर बिजली घर के समीप शनिवार सुबह आठ बजे छात्राओं को लेकर जा रही स्कूली बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में चालक साइड के कुछ शीशे टूट गए। इससे तीन छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल छात्राओं को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने स्कूली बस जब्त की है।

    वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की बस शनिवार सुबह बच्चे लेकर आ रही थी। बस में करीब डेढ़ दर्जन छात्राएं सवार थीं। मांट थाना क्षेत्र के वृंदावन रोड पर बिजली घर के समीप स्कूली बस सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बस के चालक साइड के कुछ शीशे टूट गए। शीशे का कांच लगने से छात्रा चेतना सिंह, सविता सिंह निवासी जावरा और गोरई निवासी यति घायल हो गईं

    हादसे के बाद बस में सवार छात्राओं की चीख-पुकार निकल गई। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल तीनों छात्राओं को उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के अभिभावक भी सीएचसी पहुंचने लगे। पुलिस ने स्कूली बस को थाने में खड़ा करा दिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में स्कूल बस चालक की लापरवाही सामने आई है। वह बस को तेज रफ्तार में चला रहा था। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी