Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा चौकीदार हत्याकांड में आरोपी ने कबूला जुर्म, यमुना में नहीं मिला शव; तलाश रही पुलिस

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 08:05 PM (GMT+05:30)

    महावन, मथुरा में चौकीदार रंधीर सिंह की हत्या कर शव यमुना में फेंकने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी तलाश कर रही है, लेकिन शव नहीं मिला है। आरोपी सोनू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चौकीदार रंधीर सिंह की हत्या कर शव यमुना में फेंका।

    2. आरोपी सोनू ने अवैध संबंध के चलते हत्या की बात कबूली।

    3. पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में शव तलाश रही।

    संवाद सूत्र, महावन (मथुरा)। जमुनापार में चौकीदार की हत्या कर शव को यमुना में फेंकने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी नदी में तलाश की, लेकिन शव नहीं मिला है। आरोपित के बताए स्थान पर पुलिस ने गोताखोर से तलाश करवा रही है। मां से अवैध संबंध के चलते आरोपित शादी ने ही चौकीदार को शराब पिलाया। फिर गला घोंट कर हत्या की थी। इसके बाद बोरे में शव डालकर यमुना में फेंक दिया था।

    शाहपुर निवासी रंधीर सिंह उमा वाटिका में 20 वर्ष से चौकीदार थे। उनके साथ महेंद्र सिंह, उनका बेटा सोनू, पत्नी भी वाटिका में रहते हैं। 18 जनवरी को रंधीर सिंह ड्यूटी पर गए थे। शाम को शराब पीकर बाहर निकल आए। सोनू ने रंधीर सिंह का गला दबा कर हत्या कर दी। उनका शव एक बोरे में भर कर यमुना नदी में फेंक दिया।

    दो दिन तक रंधीर सिंह घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटे धर्मेंद्र ने थाना जमुनापार में गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही शक के दायरे में सोनू को पुलिस ने हिरासत में लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि रंधीर सिंह ने उसकी मां के साथ अवैध संबंध बना रखे थे। एक दिन अश्लीलता करते देखा तो उसे ठिकाने लगाने की बात मन में ठान ली।

    18 जनवरी को मौका मिला। चौकीदार को शराब पिलाई। फिर वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया है। शव की बरामदगी के लिए यमुना नदी में स्टीमर एवं गोताखोरों के माध्यम से तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि आरोपित ने वारदात स्वीकार कर ली है, लेकिन अभी शव नहीं बरामद हुआ है। नदी में तलाश की जा रही है। शव बरामद करने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।