Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी, '100 रुपए से ज्यादा का कन्यादान न करें' के लगे होर्डिंग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

    मथुरा के कोसीकलां में एक शादी समारोह में कन्या पक्ष ने मेहमानों से 100 रुपये से अधिक कन्यादान न लेने की अपील करते हुए होर्डिंग लगाए। पूर्व चेयरमैन नरे ...और पढ़ें

    कोसीकलां में विवाहस्थल पर लगा सीमित कन्यादान का होर्डिंग।

    कोसीकलां में विवाहस्थल पर लगा सीमित कन्यादान का होर्डिंग।

    संवाद सूत्र, जागरण मथुरा। कोसीकलां नगर में आयोजित एक शादी समारोह में कन्या पक्ष द्वारा बाकायदा होर्डिंग लगवाकर आने वाले शुभचिंतकों से कन्यादान 100 रुपये से अधिक का न लेने की अपील की गई।

    समारोह में शामिल होने वाले लोगों में दिनभर इसकी चर्चा होती रही। मंगलवार को पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार की भतीजी एवं दिनेश प्रधान की पुत्री की शादी नगर के रायल किंग होटल में आयोजित हुई। यहां कन्या पक्ष द्वारा दिखावा और खर्चीली शादियों के दौर में सादगी, समानता और सामाजिक चेतना की अनुकरणीय मिसाल पेश की है।

    होटल में एक होर्डिंग लगवाया। इसमें लिखवाया गया कि यहां कन्या पक्ष की ओर से आने वाले शुभचिंतकों व परिचितों से कन्यादान के रूप में 100 रुपये से अधिक का न लेने की अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को समान रूप से इस पवित्र संस्कार में सहभागी बनाना था।

    पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि हमारे परिवार की यह पहल संदेश देती है कि संस्कारों की गरिमा धनराशि से नहीं, बल्कि भावना, संवेदना और समानता से तय होती है। इस अभिनव प्रयास से विवाह समारोह में सादगी और सामाजिक सरोकार का वातावरण बना रहा।

    यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2024 मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 2719 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

    खबरें और भी