आस्था और समर्पण: संत प्रेमानंद के दर्शन को दांतों से कार खींचकर अनोखी यात्रा पर निकला भक्त नरेंद्र
अलीगढ़ के जट्टारी निवासी नरेंद्र उर्फ टिकन्ना संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दांतों से कार खींचते हुए 15 दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। यह अनोखी या ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद के दर्शन को दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सुरीर। आस्था की अनोखी यात्राएं अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक हैं, जहां श्रद्धालु कठिन शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपनी मन्नतें पूरी करते हैं। अलीगढ़ में जट्टारी के युवक नरेंद्र ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दांतों से कार खींचते हुए 15 दिवसीय पैदल यात्रा शुरू की।
पांच मई से यात्रा की शुरू की है
जट्टारी के समीप गांव छजूपुरा से युवक नरेंद्र उर्फ टिकन्ना ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए कार को दांतों से खींचते हुए पांच मई से यात्रा की शुरू की है। यात्रा में डीजे पर भजन बज रहे हैं। पैदल यात्रा में कुछ ग्रामीण भी उनके साथ-साथ चल रहे है। दांतों से कार खींचते यात्रा सोमवार को सुरीर क्षेत्र में होकर निकली।
मन में लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने की इच्छा थी
नरेंद्र उर्फ टिकन्ना ने बताया कि उनके मन में लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने की इच्छा थी। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने यह अनोखा तरीका चुना है। वह प्रतिदिन तय दूरी पूरी करते हुए वृंदावन पहुंचेंगे।
संत प्रेमानंद के पास कृष्णावतारम के अभिनेता, सिद्धार्थ ने लिया आशीर्वाद
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने संत प्रेमानंद से मुलाकात कर उनके प्रवचन सुने और अपनी फिल्म कृष्णावतारम का ट्रेलर भी संत प्रेमानंद को दिखाया।
खबरें और भी
अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर संत प्रेमानंद से मुलाकात की बात को साझा करते हुए कहा उनकी मां ने कहा था कि फिल्म रिलीज होने से पहले संत प्रेमानंद का आशीर्वाद जरूर लेना। मां की इच्छा पूरी करने के लिए वे संत प्रेमानंद के दर्शन को आए।
यह भी पढ़ें- हाथरस में 100 करोड़ से बनेगा नया बाईपास, 12 KM लंबे रास्ते पर बनेगा रेलवे ब्रिज; DM की पहल रंग लाई
यह भी पढ़ें- मुद्दों की राजनीति पर दौड़ने लगी साइकिल, जातीय समीकरण पर जोर; आगरा में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सपा की रणनीति