Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 10:38 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मथुरा के वृंदावन में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यमुना नदी में मोटरबोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की ...और पढ़ें

    मथुरा नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख। फाइल फोटो

    मथुरा नाव हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मथुरा के वृंदावन में हुए नाव हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है। इस हादसे में मोटर बोट के डूबने से पंजाब से आए 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य की तलाश जारी है। राष्ट्रपति ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

    राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

    हादसे में 10 लोगों की मौत

    वृंदावन में यमुना नदी में पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें पंजाब के पर्यटक सवार थे। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। यह हादसा केसी घाट के पास हुआ, जब दो दर्जन से अधिक पर्यटकों को ले जा रही नाव गहरे पानी में चली गई और एक तैरते हुए पोंटून से टकरा गई।

    लापता श्रद्धालुओं की तलाश

    केशीघाट पर शुक्रवार दोपहर हुए मोटरबोट हादसे के बाद यमुना तट पर राहत और बचाव अभियान देर रात तक युद्ध स्तर पर चलाया गया। 25 मोटरबोट और करीब 350 से अधिक कर्मियों के साथ पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, सेना और स्थानीय नाविकों ने लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया।

    खबरें और भी

    हर ओर सर्च लाइटों की चकाचौंध, मोटरबोटों की गड़गड़ाहट और स्वजन की चीख-पुकार ने माहौल को मार्मिक और तनावपूर्ण बना दिया। रात आठ बजे पुलिस ने डूबी हुई मोटरबोट को नदी से निकाल लिया। तीन से पांच लोगों के डूबे होने की आशंका में टीमें जुटी रही।

    यह भी पढ़ें- लाइफ जैकेट ना सुरक्षा उपकरण, क्षमता से अधिक बैठाए जा रहे श्रद्धालु, कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़

    यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा पर सीएम योगी ने जताया शोक, अधि‍कार‍ियों को द‍िए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश