वृंदावन राधारमण मंदिर में अनूठी परंपरा: जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर चांदी के रथ में विराजेंगे ठाकुरजी, शालिग्राम करेंगे परिक्रमा
वृंदावन में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर राधारमण मंदिर में एक अनूठी परंपरा दिखेगी। यहां ठाकुर राधारमणलाल चांदी ...और पढ़ें

HighLights
16 जुलाई को वृंदावन में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
राधारमण मंदिर में ठाकुर चांदी के रथ में दर्शन देंगे
शालिग्राम ठाकुर छोटे रथ में सात परिक्रमा करेंगे
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)।। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर 16 जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा पर पुरी से लेकर देशभर में जगन्नाथ मंदिरों में भगवान जगन्नाथ लकड़ी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। वृंदावन में भी प्राचीन जगन्नाथ मंदिर समेत सप्तदेवालयों में शामिल गोपीनाथ, गोविंददेव, मदनमोहन मंदिर से भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी। लेकिन सप्तदेवालयों में ही शामिल राधारमण मंदिर में रथयात्रा ही नहीं निकलेगी बल्कि ठाकुर राधारमणलालजू चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन भी देंगे और छोटे चांदी के रथ में विराजमान होकर शालिग्राम ठाकुर राधारमणलालजू की सात परिक्रमा करेंगे।
चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी आचार्य गोपालभट्ट गोस्वामी की साधना से शालिग्राम शिला से स्वयं प्रकट हुए ठाकुर राधारमण मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव की अनोखी परंपरा है।
राधारमण मंदिर में अनूठी परंपरा
देशभर के मंदिरों में भगवान जगन्नाथ लकड़ी रथ में विराजमान होकर भ्रमण को निकलते हैं, लेकिन, राधारमण मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव तो उल्लास पूर्वक धामिक मर्यादाओं के साथ मनाया जाएगा। लेकिन, ठाकुरजी रथ में विराजमाान होकर नगर भ्रमण को नहीं निकलेंगे।

राधारमणलालजू।
डेढ़ सौ वर्ष पुराने चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे
मंदिर के जगमोहन में ही रथयात्रा महोत्सव का दर्शन भक्तों को करवाया जाएगा। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दिन शाम को ठाकुर राधारमणलालजू मंदिर में लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। जबकि चांदी के एक छोटे रथ में शालिग्राम शिला को विराजित करके ठाकुरजी की सात परिक्रमा करवाई जाएंगी। ताकि जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मंदिर में ही मनाया जा सके।
यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट
आराध्य राधारमणलाल के जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ेगी। तो भगवान जगन्नाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठेगा।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़-आगरा यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 जुलाई से चलेगी ईएमयू ट्रेन
ठाकुर राधारमण मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर ठाकुरजी मंदिर के जगमोहन में लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे और एक छोटे चांदी के रथ में विराजमान होकर भगवान शालिग्राम उनकी सात परिक्रमा करेंगे। इसी तरह मंदिर में जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव मनाने की प्राचीन परंपरा रही है। जो इस बार भी 16 जुलाई को परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी।
पद्मनाभ गोस्वामी, मंदिर सेवायत।
