Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhirendra Shashtri से मिलने पहुंचे राजा भैया, अगले पड़ाव के लिए निकली सनातन एकता पदयात्रा

    By Prateek GuptaEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 01:02 PM (IST)

    मथुरा में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा जारी है। कुंडा विधायक राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। पदयात्रा ...और पढ़ें

    मथुरा में शुक्रवार सुबह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह। फोटो: कासिम खान

    मथुरा में शुक्रवार सुबह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह। फोटो: कासिम खान

    जागरण संवाददाता, मथुरा। जय...जय श्रीराम। हजारों की भीड़। सभी की जुबान पर बस यही उद्घोष है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शुक्रवार सुबह अगले पड़ाव के लिए चल निकली।

    पहले छोर पर खड़े होकर अंतिम छोर दिखाई नहीं पड़ रहा था। भगवा ध्वज ही लहरा रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री से मिलने कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पहुंचे।

    Sanatan Yatra 1

    दिल्ली आगरा हाईवे पर शुक्रवार सुबह आगे बढ़ती सनातन एकता पदयात्रा।

    कोसीकलां अनाज मंडी में विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगे के लिए बढ़ चली। यात्रा में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। हजारों की संख्या में दिल्ली के छतरपुर से पदयात्री शामिल हुए तो हजारों यात्री कोसीकलां में शामिल हुए।

    पदयात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बैंडबाजों के बीच हिंदू हैं हम के जयघोष के बीच यात्रा आगे बढ़ रही है। लोग भगवा ध्वज थामे हैं और जयश्री राम के उद्घोष लगा रहे हैं। गांवों से आए जत्थे भजन गाते हुए चल रहे हैं।

    Sanatan Yatra

    सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल पदयात्री। 

    मार्ग में जगह जगह स्थानीय लोगों ने भंडारे का आयोजन कर रखा है। वहीं लोग पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत कर रहे हैं। आज शाम यात्रा का विश्राम छाता में होगा।

     

    यह भी पढ़ें- Dhirendra Shashtri पर बृजवासियों ने बरसाए फूल, मथुरा पहुंची सनातन एकता पदयात्रा, देखें तस्वीरें