Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एएसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत बने आईपीएस, मथुरा में पीपिंग सेरेमनी में सजे कंधों पर स्टार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 12:08 PM (GMT+05:30)

    अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत किया गया है। मथुरा में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में एसएसपी श्लोक क ...और पढ़ें

    पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आइपीएस बैच लगाने के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को बधाई देते एसएसपी श्लोक कुमार। फोटो सौ. पुलिस द्वारा

    पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आइपीएस बैच लगाने के बाद एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को बधाई देते एसएसपी श्लोक कुमार। फोटो सौ. पुलिस द्वारा

    HighLights

    1. सुरेश चंद्र रावत को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया गया।

    2. एसएसपी श्लोक कुमार ने आईपीएस का बैज लगाया।

    3. मथुरा में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में सम्मान मिला।

    जागरण  संवाददाता, मथुरा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस कैडर से भारतीय पुलिस सेवा कैडर में पदोन्नत किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित विमर्श सभागार में गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

    एसएसपी ने लगाया आईपीएस का बैज्

    समारोह के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरेश चंद्र रावत के कंधों पर आईपीएस का बैज लगाया। एसएसपी ने एसपी ग्रामीण के जिले में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सुरेश चंद्र रावत को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू यादव का नाम लेने पर मिलती थी चेकिंग से छूट, SIT को बैंक कैशियर ने बताया

    विनय कुमार मिश्र बने गोवर्धन थाना प्रभारी

    एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन से निरीक्षक विनय कुमार मिश्र को गोवर्धन थाने का चार्ज दिया है। बताते चलें कि डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने पांडेय ने कुछ दिनों पूर्व लिस्ट जारी कर कई जिलों के निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसी के तहत गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर का भी फिरोजाबाद जिले में तबादला किया गया है।

    उनके जाने पर पुलिस लाइन से निरीक्षक विनय कुमार को थाना प्रभारी बनाया है। इसी क्रम में अभी जिले के कई और निरीक्षकों के जाने हैं। जल्द ही एसएसपी श्लोक कुमार कई नए थाना प्रभारियों की भी लिस्ट जारी करेंगे।

    खबरें और भी