Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संत प्रेमानंद के पास कृष्णावतारम के अभिनेता, सिद्धार्थ ने लिया आशीर्वाद; फिल्म में रोल कर हुए प्रभावित

    By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 11 May 2026 09:34 PM (IST)

    अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी फिल्म 'कृष्णावतारम' की रिलीज से पहले संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी मां की इच्छा पूरी करते हुए संत को ...और पढ़ें

    संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेते अभिनेता सिद्धार्थ।

    संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेते अभिनेता सिद्धार्थ।

    HighLights

    1. सिद्धार्थ गुप्ता ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया।

    2. मां की इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे सिद्धार्थ।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। बड़े पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर सुर्खियों में आए अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने फिल्म के रिलीज होने से पहले अपनी मां की इच्छा पूरी करने को संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया। संत ने उन्हें नामजप का संदेश दिया।

    परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने संत प्रेमानंद से मुलाकात कर उनके प्रवचन सुने और अपनी फिल्म कृष्णावतारम का ट्रेलर भी संत प्रेमानंद को दिखाया।

    अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर संत प्रेमानंद से मुलाकात की बात को साझा करते हुए कहा उनकी मां ने कहा था कि फिल्म रिलीज होने से पहले संत प्रेमानंद का आशीर्वाद जरूर लेना। मां की इच्छा पूरी करने के लिए वे संत प्रेमानंद के दर्शन को आए।

    उनका आशीर्वाद मिलना किसी सपने से कम नहीं है। मेरी मां की बस एक ही इच्छा थी कि फिल्म दुनिया तक पहुंचे उससे पहले तुम प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद अवश्य लेना। उस समय मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि यह कैसे संभव होगा।