Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamuna Expressway पर सफर करें लेकिन संभल कर; अब छाने लगी हैं धुंध, हादसे से बचाव के लिए नहीं है कोई खास इंतजाम

    By Edited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 08:29 AM (IST)

    सुरक्षित सफर को वाहनों में लगवा लें फाग लाइट व रिफलेक्टर सफेद पट्टी भी नहीं कोहरा में कारगर एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अभी तक कोई खास इ ...और पढ़ें

    सर्द मौसम में एक्सप्रेस-वे से गुजरें मगर संभल कर, छाने लगी धुंध।
    सर्द मौसम में एक्सप्रेस-वे से गुजरें मगर संभल कर, छाने लगी धुंध।

    HighLights

    1. एक्सप्रेस-वे पर नहीं है अभी इंतजाम
    2. वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी

    जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्द मौसम की दस्तक हो गई है। अब कोहरा वाहनों की न रफ्तार थामेगा, बल्कि जनहानि का कारण भी बन सकता है। हाईवे अथारिटी द्वारा हाईवे पर सफेद पट्टी डलवा दी गई है, लेकिन कोहरे में ये भी कारगर नहीं है।

    ऐसे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी होगी। अपने वाहनों की लाइटों पर रिफलेक्टर के साथ फाग लाइट की व्यवस्था करनी होगी। शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सुबह चार बजे के बाद धुंधलका छाया रहा। वाहनों की रफ्तार कम हो गई। लाइट की रोशनी में वाहन गंतव्य को गुजरते दिखाई दिए।

    हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं

    जिले से हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इन मार्गों पर हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। अब जबकि सर्द मौसम शुरू हो गया है। शाम से लेकर सुबह तक ठंडक का अहसास होने लगा है।

    इस मौसम में सफर करते समय कम कपड़े लोगों को बीमार कर रहे हैं। इस सीजन में शुक्रवार को पहले दिन कोहरा सा धुंधलका छाया रहा। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर धुंधलका ने वाहनों की रफ्तार को कम कर दिया। चालकों को लाइट जलाकर सफर तय करना पड़ गया।

    Read Also: Agra AQI News: हवा खराब की मुख्य वजहें आईं सामने, मौसम भी दे रहा प्रदूषण का साथ; नहीं सुधरे तो दिल्ली जैसे बनेंगे ताजनगरी के हालात

    घना कोहरा छाने के दौरान दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को न गति पर लगाम लगानी होगी, बल्कि अपने वाहनों की लाइटों को अपडेट कराना होगा। फाग लाइटों के साथ ही रिफ्लेक्टर लगाने होंगे, ताकि सुरक्षित सफर तय हो सके। 

    खबरें और भी

    हाईवे ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    हाईवे स्थित टोल पर तैनात कर्मचारियों की टीम ने वाहन चालकों को कोहरा के प्रति अभी से सचेत करना शुरू कर दिया है। उन्हें वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाने के साथ ही फाग लाइट लगवाने को जागरूक किया जा रहा है।

    बेखौफ फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन

    सुरीर क्षेत्र में तमाम ओवरलोड वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इन वाहनों पर न तो रिफलेक्टर हैं और न ही फाग लाइटें। चालक इन वाहनों को हाईवे किनारे खड़ा कर देते हैं। ऐसे में ये वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते रहे हैं। लेकिन, हाईवे अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं।

    Read Also: Mathura News: सहेली से बात नहीं कराई तो छात्रा को नंगा घुमाने की दी धमकी, मनचलों की झूठी शिकायत के बाद घरवालों ने पढ़ाई कराई बंद

    सर्द मौसम में दुर्घटनाओं की अधिक संभावना रहती है। इसको लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। रांग साइड न चलने को कहा जा रहा है। रिफलेक्टर व फाग लाइट लगवाने को कहा जा रहा है। कोहरा में सड़क से नीचे दूर वाहन खड़ा करने को कहा जा रहा है। -नरेंद्र कुमार, इंसीडेंट मैनेजर, हाईवे अथारिटी।