Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Agra AQI News: हवा खराब की मुख्य वजहें आईं सामने, मौसम भी दे रहा प्रदूषण का साथ; नहीं सुधरे तो दिल्ली जैसे बनेंगे ताजनगरी के हालात

    By amit dixitEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 06:59 AM (GMT+05:30)

    Agra Latest News In Hindi बादलों का मिला साथ वायु गुणवत्ता तेजी से हो रही खराब। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. विश्वनाथ ...और पढ़ें

    Agra AQI News: बादलों का मिला साथ वायु गुणवत्ता तेजी से हो रही खराब
    Agra AQI News: बादलों का मिला साथ वायु गुणवत्ता तेजी से हो रही खराब

    HighLights

    1. कूड़ा जलने की घटनाओं पर नहीं लग पा रही रोक
    2. सड़कों और पेड़ों की ठीक से नहीं हो रही धुलाई

    जागरण संवाददाता, आगरा। कूड़ा जलने की घटनाएं हों या फिर मौसम के मिजाज में आ रहा बदलाव। बादलों का साथ मिलने से वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। शुक्रवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 152 पर पहुंच गया जबकि संजय प्लेस का सबसे अधिक 177 और मनोहरपुर का सबसे कम 125 रहा।

    वायु गुणवत्ता में कमी को लेकर सड़कों और पेड़ों की ठीक से धुलाई नहीं हो रही है। न ही खोदाई स्थलों के पास ठीक तरीके से हरा पर्दा लगाया गया है। यहां तक कई जगहों पर एंटी स्माग गन का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है।

    वायु गुणवत्ता खराब होने की कई वजह

    मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि वायु गुणवत्ता खराब होने की कई मुख्य वजह होती हैं। इसमें बादलों का लगातार छाया रहना, हवा में गति न होना, कूड़ा जलना, खोदाई स्थलों के पास नियमित अंतराल में पानी का छिड़काव न होना और हरा पर्दा न लगा होना, सड़कों और पेड़ों की ठीक से धुलाई न करना शामिल है।

    ये भी पढ़ेंः Karwa Chauth 2023: एक पति दो पत्नियां; दोनों ने रखा सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत, बोलीं-हम बहनें खुशी से काटेंगे जिंदगी

    ऐसे में यह कार्य हर दिन सुबह और शाम अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। इस माह वायु गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। हालांकि यह नवंबर 2022 के मुकाबले कम है। तीन नवंबर 2022 को शहर का एक्यूआइ 236 था। संजय प्लेस का 461 था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः अब आगरा से भरिए इन शहरों के लिए उड़ान, रोजाना है हवाई सेवा, पर्यटकों को भा रहा है फ्लाइट शेड्यूल, रोजना ग्रुप में पहुंच रहे

    जल्द होगी बैठक

    मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी का कहना है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक के प्रगति को लेकर जल्द अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पूर्व में जो भी दिशा-निर्देश नगर निगम सहित अन्य विभागों को जारी किए गए हैं। उनके पालन पर जोर दिया जाएगा।