विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी सड़कों पर भीख मांगने को था मजबूर, शोषण से मुक्ति पाकर 'राजू' को हाथी संरक्षण गृह में मिल रहा प्यार

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:26 PM (IST)

लंबे समय तक शोषण का शिकार रहा हाथी राजू अब वाइल्डलाइफ एसओएस के संरक्षण केंद्र में बेहतर जीवन जी रहा ...और पढ़ें

राजू हाथी। सौ: वाइल्ड लाइफ।

राजू हाथी। सौ: वाइल्ड लाइफ।

HighLights

  1. राजू हाथी को वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाया।

  2. अब उसे मथुरा संरक्षण केंद्र में मिल रहा प्यार।

  3. नियमित चिकित्सा, आहार से स्वास्थ्य में सुधार।

जागरण संवाददाता, मथुरा। लंबे समय तक शोषण का दंश झेलने वाला हाथी राजू अब बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ रहा है। वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण केंद्र में राजू को नियमित पशु चिकित्सा देखभाल, पौष्टिक आहार और उसकी शारीरिक व मानसिक जरूरतों के अनुरूप समृद्धिकरण गतिविधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था की टीम उसकी सेहत और जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 
वर्ष 2014 में राजू को मुक्त कराने के अभियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया था। इसने सड़कों पर हाथियों से जबरन भीख मंगवाने और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार की गंभीर समस्या को दुनिया के सामने रखा। बचाव के बाद से राजू के पुनर्वास की प्रक्रिया लगातार जारी है।

elephant small

राजू हाथी। सौ: वाइल्ड लाइफ।

कभी सड़कों पर भीख मांगने को था मजबूर, अब हाथी संरक्षण गृह में मिल रहा प्यार

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक एवं सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि राजू के बचाव अभियान ने शोषण झेलने वाले हाथियों की पीड़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने में अहम भूमिका निभाई।

संस्था के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स निदेशक बैजू राज एमवी ने बताया कि राजू के पुनर्वास का उद्देश्य केवल उसकी चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करना नहीं है। उसे उचित पोषण, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सकारात्मक प्रोत्साहन पर आधारित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन प्रयासों से उसके दीर्घकालिक स्वास्थ्य, आराम और कल्याण को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 'हमारे राम' कार्यक्रम के लिए आ रहे दिल्ली के युवक की मौत

यह भी पढ़ें- नवरात्र और दशहरा पर मथुरा में चमकेगा वाहन बाजार, कारों और दोपहिया की बंपर डिलीवरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।