Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कामदा एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी देंगे फूलबंगला में दर्शन, स्वामी हरिदास ने शुरू की थी परंपरा

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:26 AM (IST)

    इस वर्ष अधिकमास के कारण यह परंपरा एक माह अधिक चलेगी। मंदिर प्रबंधन ने फूलबंगला सेवा शुल्क बढ़ाकर 1.51 लाख रुपये कर दिया है, जिससे मंदिर की आय में वृद् ...और पढ़ें

    थुरा- वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया फूलों का दिव्य बंगला। - फोटो: जागरण आकाईव।

    थुरा- वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया फूलों का दिव्य बंगला। - फोटो: जागरण आकाईव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। कामदा एकादशी 29 मार्च को है। ठाकुर बांकेबिहारी विभिन्न प्रकार फूलों से सजे दिव्य फूलबंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। गर्मी के मौसम में करीब चार महीने तक फूलबंगला सजाया जाएगा, ताकि ठाकुरजी को फूलों से शीतलता दी जा सके।

    फूलबंगला सजाने की यह क्रम 12 अगस्त हरियाली अमावस तक चलेगा। सुबह राजभोग और शाम को शयनभोग सेवा के दौरान अलग-अलग तरह के फूलबंगला में विराजकर ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।

    सदियों पुरानी परंपरा का होगा निर्वहन, हरियाली अमावस तक सजेंगे फूलबंगला

    ठाकुरजी की फूलबंगला सेवा के लिए पूरे सीजन की बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब कोई भक्त फूलबंगला की सेवा मंदिर में करना चाहता है, तो उसे मौका नहीं मिलेगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कामदा एकादशी 29 मार्च से गर्मी में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए हर दिन फूलबंगला सजाया जाएगा। इस परंपरा की शुरुआत ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास ने की थी। 

    पत्तियों और फूलों का डोल सजाकर करते थे भावसेवा 

    स्वामीजी गर्मी के दिनों में पत्तियों और फूलों का डोल सजाकर भावसेवा करते थे। परंपरा को उनके अनुयायियों ने जीवंत रखा है। हालांकि, अब फूलबंगला का स्वरूप बदल चुका है। अब आधुनिकता का समावेश है। विदेशी फूलों से सजे बंगला दिव्य और भव्य होते हैं।

    चार घंटे में तैयार होता है फूलबंगला

    मंदिर में हर दिन अलग डिजाइन का फूलबंगला सजता है। दोपहर में मंदिर के पट बंद होने के बाद मात्र चार घंटे में कारीगर इसे तैयार करते हैं। हालांकि, फूलों की सफाई, विदेशी फूलों का मत्था, तोरण पहले ही तैयार कर लिए जाते हैं। सुबह सजने वाले फूलबंगला के लिए कारीगर भोर में मंदिर में पहुंच जाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गलियां और रेलिंग खाली, राष्ट्रपति के वृंदावन प्रवास से बांकेबिहारी मंदिर में सन्नाटा; भक्तों को मिले आराम से दर्शन

    इस बार फूलबंगला से मंदिर की आय में होगी वृद्धि

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने फूलबंगला सजाने के लिए इस बार मंदिर में जमा होने वाली धनराशि में वृद्धि कर दी है। पिछले वर्ष तक मंदिर में फूलबंगला सेवा के लिए 15 हजार रुपये जमा होते थे। लेकिन, इस बार एक लाख 51 हजार रुपये प्रति फूलबंगला के हिसाब से जमा होंगे।

    इस बार एक महीने अधिक सजेंगे फूलबंगला

    हर वर्ष गर्मी के दिनों में ठाकुरजी के फूलबंगला 108 दिन सजते हैं। लेकिन, इस बार 17 मई से अधिकमास की शुरुआत हो रही है, जो 15 जून तक चलेगा। ऐसे में इस बार गर्मी के सीजन में फूलबंगला एक महीने अधिक सजेंगे।