Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा मुठभेड़: लूट के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:56 AM (IST)

    कोसीकलां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लूट के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए और एक सिपाही भी चोटिल हुआ। पुलिस ने आरोपियों ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लूटकांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि फायरिंग के दौरान एक सिपाही के हाथ में चोट आई। मौके से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

    कोसीकलां में लूटकांड के दो आरोपित मुठभेड़ में दबोचे

    थाना कोसीकलां क्षेत्र में बुधवार सुबह सवा पांच बजे बजे न्यू कोसी-कामर रोड तिराहा से दहगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि 29 अप्रैल को हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपित क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से करीब छह राउंड गोलियां चलाई गईं।

    पैर में गोली लगने से घायल, एक सिपाही भी घायल

    इस दौरान थाना कोसीकलां में तैनात कांस्टेबल राकेश के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दुष्यंत के दाहिने पैर और सौरभ उर्फ सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपित हरियाणा के पलवल जिले के होडल के गड़िया मुहल्ले के रहने वाले है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

    कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपितों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रीपेड नहीं अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर... नहीं कटेगी बिजली, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; ताजनगरी में 1.70 लाख लोगों को राहत

    खबरें और भी