विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: रात 12 बजे जन्म लेंगे कान्हा, जन्मस्थान के गर्भगृह से महाभिषेक को LIVE देख सकेंगे श्रद्धालु

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:19 AM (IST)

आज जन्माष्टमी का पर्व है। रात 12 बजे घर-घर कान्हा जन्म लेंगे। मथुरा में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। आज जन्माष्टमी है। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर मथुरा पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में सराबोर हो चुका है और जन्माष्टमी को लेकर सभी प्रशासनिक व धार्मिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर तक को भव्य रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, आज रात 12 बजे नंदगोपाल के प्राकट्य के साथ ही महाअभिषेक और दिव्य आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

घर बैठे कर सकेंगे दर्शन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित गर्भगृह से लाला के अभिषेक के दर्शन अब आप घर बैठे भी कर सकते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के यूट्यूब चैनल पर इसका प्रसारण होगा। मंदिर के बाहर इसके लिए एलईडी भी लगाई जा रही हैं। अभी तक एलईडी पर केवल भागवत भवन में होने वाले अभिषेक का ही प्रसारण किया जाता था।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह में स्थान काफी कम है, ऐसे में अभिषेक के दौरान वह चंद श्रद्धालु ही रह सकते हैं। इसके विपरीत जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में प्रति वर्ष ठाकुर जी के चल विग्रह का अभिषेक रात 12 बजे होता है।

C-453-1-AGR1031-572655

यहां पर्याप्त स्थान है, ऐसे में यहां लाखों श्रद्धालु अभिषेक के साक्षी बनते हैं। इस बार जन्मस्थान ने गर्भगृह में होने वाला अभिषेक भी दर्शकों को दिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यूट्यूब चैनल श्रीकृष्ण जन्मस्थान आफिशियल पर इसका लिंक प्रसारित किया जाएगा।

यूट्यूब चैनल पर होगा लाइव प्रसारण

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि हम मंदिर के बाहर एक एलईडी भी लगाएंगे, इसमें गर्भगृह में हो रहे अभिषेक को दिखाया जाएगा। यूट्यूब चैनल पर भी श्रद्धालु अभिषेक को लाइव देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इसे रिकॉर्ड किया, लेकिन इसका लिंक प्रसारित नहीं कर पाए थे, इससे श्रद्धालु इसे नहीं देख पाए थे।

C-453-1-AGR1617-572511

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कान्हा के द्वारे, श्रद्धालुओं की लगीं कतारें

यूं तो लाला का जन्मोत्सव शुक्रवार की मध्यरात्रि को मनाया जाएगा, लेकिन बाल-गोपाल के दीदार की बेताबी इस कदर है कि गुरुवार की पूर्व संध्या से ही मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की कतारें लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जन्माष्टमी से पहले कान्हा की नगरी पहुंचे देश भर के श्रद्धालु