विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: 22 थाना-52 हजार संदिग्ध पाबंद; राजस्थान-हरियाणा की सीमाएं भी होंगी सील, मथुरा में चुनाव के लिए सख्त हुई पुलिस

Published: Wed, 24 Apr 2024 09:08 AM (IST)

Mathura News In Hindi 60 स्थानों पर लगे बैरियर आज शाम से सीमाएं सील। नेशनल हाईवे से शहर व ग्रामीण ...और पढ़ें

60 स्थानों पर लगे बैरियर, आज शाम से सीमाएं सील
60 स्थानों पर लगे बैरियर, आज शाम से सीमाएं सील

HighLights

  1. अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमा पर 190 सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
  2. पुलिस ने सुरक्षा के लिए 60 स्थानों पर लगाए बैरियर

जागरण संवाददाता, मथुरा। लोकसभा चुनाव को दो दिन शेष बचे हैं। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं के 60 स्थानों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। 190 सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। जिले में 26 अप्रैल को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस ने 22 थानों से 52 हजार संदिग्ध लोगों को पाबंद किया है। चुनाव प्रचार के समाप्त होते ही बुधवार शाम से जिले की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी।

26 अप्रैल को है मतदान

26 अप्रैल को द्वितीय चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। राजस्थान-हरियाणा सीमा से जुड़े 25 और अंतरजनपदीय सीमा के 35 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। बिना चेकिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। प्रत्येक बैरियर पर दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी बैरियर पर 190 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

पुलिस के उच्चाधिकारी चेकपोस्ट और बैरियर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को चुनाव प्रचार के समाप्ति के बाद शाम पांच बजे से सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। चेकिंग के बाद ही वाहनों को एंट्री दी जाएगी। 

ये भी पढ़ेंः PM Modi Agra Rally: पीएम मोदी की जनसभा के लिए रूट डायवर्जन, सुरक्षा के लिए बाजार बंद कराने की तैयारी

22 थानों से 52 हजार लोग पाबंद

जिले में शांतिपूर्वक और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए 22 थानों से 52 हजार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पाबंद किया है। इस हिसाब से औसतन एक थाने से 23 सौ के करीब लोग पाबंद हुए हैं। पुलिस की टीमें पाबंद किए गए संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।

यह संभालेंगे व्यवस्था

  • 05-एसपी
  • 11-सीओ
  • 79-इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर
  • 3702-हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल-
  • 2838- होमगार्ड
  • 2500-अर्द्धसैनिक बल
  • इन सीमाओं पर बैरियर
  • 25-इंटर स्टेट
  • 35-इंटर डिस्टिक
  • यह हुई कार्रवाई
  • 52000-पाबंद
  • 137-गुंडाएक्ट
  • 04-गैंगस्टर

ये भी पढ़ेंः School Time Change: माैसम विभाग की लू की चेतावनी, यूपी के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे होगी छुट्टी

मतदान प्रचार समाप्त होते ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। - डा.अरविंद कुमार, एसपी सिटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।