Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गीली मिट्टी व पानी के बीच नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, गुरु पूर्णिमा से पहले संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:33 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन में संत प्रेमानंद और संत गौरांगी शरण के दर्शन किए। बारिश के बावजूद वे नं ...और पढ़ें

    वृंदावन के बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु संत गौरांगीशरण के आश्रम में पहुंचते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा। - फोटो: शिष्य परिकर द्वारा।

    वृंदावन के बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु संत गौरांगीशरण के आश्रम में पहुंचते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एवं अनुष्का शर्मा। - फोटो: शिष्य परिकर द्वारा।

    HighLights

    1. विराट-अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए।

    2. बारिश में नंगे पैर कीचड़ से होकर आश्रम पहुंचे।

    3. गुरु पूर्णिमा से पहले गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया।

    संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। गुरू पूर्णिमा पर अपने गुरुदेव संत प्रेमानंद के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां यमुनापार एकांतवास में साधना कर रहे संत प्रेमानंद के पास दर्शन को पहुंचे और गुरू पूजन किया। इसके बाद विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद के गुरू गौरांगी शरण के दर्शन व पूजन करने के लिए उनके आश्रम पहुंचे। लगभग तीन घंटे वृंदावन में रहने के बाद विराट अनुष्का गंतव्य के लिए चले गए।

    इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दौरा खत्म होते ही भारत पहुंचे और सबसे पहले बुधवार की सुबह संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे।

    सुबह सात बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यमुना पार बेलवन में संत प्रेमानंद के यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद के दर्शन कर विराट व अनुष्का ने उनका पूजन किया।

     

    virat small

    दोनों ने करीब एक घंंटा आश्रम में बिताया  

    लगभग एक घंटे आश्रम में रहने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यमुना विहार कुंज आश्रम से वृंदावन के लिए रवाना हुए। यहां बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरुदेव गौरांगी शरण के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को देख लोगों ने वीडियो बनाने शुरू कर दिए। ऐसे में विराट व अनुष्का के सुरक्षागार्डों व आश्रम के साधकों ने सुरक्षा घेरा बनाया और आश्रम तक उन्हें पहुंचाया। यहां आश्रम में विराट व अनुष्का ने संत गौरांगीशरण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गंतव्य को चले गए। 

    बारिश के बाद मिट्टी व पानी से होकर नंगे पैर आश्रम पहुंचे विराट

    बारिश के मौसम में संंत प्रेमानंद के यमुनापार स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम तथा बाराह घाट संत गौरांगी शरण के आश्रम में नंगे पैर पहुंचे। लेकिन, बारिश के कारण आश्रम के बाहर पानी व मिट्टी का दलदल हो रहा था। बावजूद इसके विराट व अनुष्का बिना किसी दिक्कत के कार से उतरकर नंगे पैर ही आश्रम तक पहुंचे और पूरी तरह भक्तिभाव में खोए दिखाई दिए। विराट ने सिर पर संप्रदाय का ब्रजरज से तिलक लगाया था और गले में तुलसी की कंठी पहनी हुई थी।

    ये है दीक्षित शिष्यों का संत प्रेमानंद के दर्शन का कार्यक्रम

    श्रीराधा केली कुंज आश्रम से जारी सूचना के अनुसार यमुना पार बेलवन पर संत प्रेमानंद यमुना विहार कुंज में गुरु पूर्णिमा 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक दर्शन देंगे। दीक्षित शिष्यों के लिए प्रांत के हिसाब से दिन निर्धारित किए हैं।

    खबरें और भी

    1. 23 जुलाई को विदेशी भक्तों के साथ हरियाणा, कर्नाटक के शिष्य दर्शन करेंगे
    2. 24 को गुजरात, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र, केरल और दिल्ली के शिष्य
    3. 25 को पंजाब, मप्र, झारखंड के शिष्य
    4. 26 को उप्र एवं ब्रजमंडल के शिष्य
    5. 27 को राजस्थान, हिमाचल, असोम, महाराष्ट्र, तेलंगाना के शिष्य
    6. 28 को स्थानीय शिष्य, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गोवा के शिष्य
    7. 29 जुलाई को आश्रम से जुड़े विरक्त शिष्य संत प्रेमानंद के दर्शन कर गुरु पूजन करेंगे।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन यमुना रिवर फ्रंट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 177 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा काम रोका

    यह भी पढ़ें- वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर: मोबाइल प्रतिबंध पर 24 घंटे में यू-टर्न, श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी