Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वृंदावन: क्राउड मैनेजमेंट को बड़ी तैयारी, अटल्ला चुंगी पर 80 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर; परिक्रमा मार्ग का भी बदलेगा हाल

    By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:38 PM (IST)

    वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विकास प्राधिकरण ने पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण और अटल्ला चुंगी पर 80 करोड़ रुपये की लागत ...और पढ़ें

    वृंदावन की अटल्ला चुंगी, यहां अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।

    वृंदावन की अटल्ला चुंगी, यहां अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।

    HighLights

    1. अटल्ला चुंगी पर 80 करोड़ का 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा।

    2. पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग का सुंदरीकरण, ई-रिक्शा व पैदल मार्ग।

    विपिन पाराशर, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही वृद्धि और वृंदावन के सांस्कृतिक व पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए विकास प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है।

    पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को नया रूप देने की तैयारी में जुटे विप्रा ने पूरे परिक्रमा मार्ग को हरियालीयुक्त बनाने के साथ ई-रिक्शा लेन, कच्चा पाथ व पैदल मार्ग विकसित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही अटल्ला चुंगी पर परिक्रमार्थियों की दिक्कत व मथुरा मार्ग पर वाहनों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने को 800 मीटर लंबा फ्लाइैओवर बनाने का निर्णय लिया है

    ताकि परिक्रमा के दौरान अटल्ला चुंगी पर वाहनों का जाम न लग सके। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने गुरुवार को बताया वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग एक सड़क नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का पथ है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर परिक्रमा करते हैं।

    भगवान श्रीराधाकृष्ण की इस लीलाभूमि में वर्तमान में वाहनों, ई-रिक्शा, पैदल यात्रियों को एकसाथ चलने से कई स्थानों पर जाम, अव्यवस्था के हालातों से जूझना पड़ता है। विप्रा ने अपनी नई योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है

    विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बताया योजना के पहले चरण में परिक्रमा मार्ग के रमणरेती से लेकर निधिवन कट तक लगभग 3.30 किमी लंबे रास्ते का सुंदरीकरण 20 करोड़ रुपये में होगा। इसमें ई-रिक्शा, वाहनों व परिक्रमार्थियों के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। फुटपाथ, सुविधा जोन भी विकसित किए जाएंगे। आरसीसी कवर ड्रेन, बिजली, संचार व अन्य यूटिलिटी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा।

    खबरें और भी

    जबकि दूसरे भाग में अटल्ला चुंगी चौराहा पर 80 करोड़ रुपये लागत से लगभग 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण होगा। वर्तमान में इस चौराहा पर हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। फ्लाईओवर वाहनों के आवागमन को निर्बाध होगा और परिक्रमार्थियों को भी असुविधा नहीं होगी।

    मथुरा के लिए भी दो परियोजना स्वीकृत

    विकास प्राधिकरण ने इसी वित्तवर्ष में अवस्थापना परियोजनाओं के तहत मथुरा में दो परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसमें मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट संख्या तीन तक लगभग साढ़े तीन किमी लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

    जबकि मसानी कट स्थित कल्याणं करोति हास्पिटल से रामलीला मैदान होते हुए महाविद्यालय कालोनी स्थित सीएम ग्रिड लिंग रोड तक लगभग 1050 मीटर लंबे लिंग मार्ग, पार्किंग, बाउंड्रीवाल व जनसुविधाओं का विकास होगा। इस पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।