Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: वृंदावन में सात दिन पहले से शुरू होगा उल्लास, लाखों भक्तों के लिए भव्य तैयारियां

    By Ved Prakash Gautam Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:50 PM (IST)

    इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को है, लेकिन ब्रज में उत्सव सात दिन पहले ही शुरू हो जाएगा, जिसमें लाखों भक्तों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और विश ...और पढ़ें

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान।

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान।

    संवाद सूत्र, वृंदावन। यूं तो इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर की है, लेकिन ब्रज में लाला के जन्म का उत्सव सात दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। जन्मोत्सव से सात दिन पूर्व ही प्रमुख चौराहों और मार्गों पर मंच बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे। ओपन एयर थिएटर और आडिटोरियम में ब्रज, प्रदेश और देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

    प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित होंगे। साथ ही एलईडी वैन और स्क्रींस के माध्यम से भक्तों के लिए सजीव दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई

    बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने, सरल, सुगम और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रमुख चौराहों, मार्गों और स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने, बिजली के खंभों पर तिरंगा लाइटिंग लगाने, मुख्य प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनाने के लिए कहा।

    यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के पहले ही रूट डाइवर्जन प्लान का व्यापक प्रचार करने, पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने, दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भंडारों के लिए समय से अनुमति देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और संकरे मार्गों पर बाइक एंबुलेंस तैनात करने, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता रखने के लिए कहा।

    खबरें और भी

    बैठक में डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व डा. पंकज कुमार वर्मा और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।