Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वृंदावन में टला बड़ा हादसा, बंदरों की उछलकूद से गिरा दुकान का छज्जा; गली से गुजर रहा राहगीर घायल

    By Jitendra Kumar Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

    वृंदावन के गोपीनाथ बाजार में एक मिठाई की दुकान का जर्जर छज्जा बंदरों की उछलकूद से गिर गया, जिससे एक राहगीर घायल हो गया। नगर निगम ने भवन मालिक को मरम्म ...और पढ़ें

    इसी मकान से छज्जा बंदरों की उछलकूद के चलते नीचे गली में जा गिरा।

    इसी मकान से छज्जा बंदरों की उछलकूद के चलते नीचे गली में जा गिरा।

    HighLights

    1. बंदरों की उछलकूद से जर्जर छज्जा ढहा।

    2. एक राहगीर घायल, नगर निगम देगा नोटिस।

    संवाद सूत्र, वृंदावन (मथुरा)। गोपीनाथ बाजार स्थित मिठाई की दुकान का छज्जा गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। छज्जा जर्जर होने के कारण बंदरों की गतिविधियों को सहन नहीं कर पाया। गनीमत रही कि उस समय बाजार में भीड़ कम थी, इससे बड़ा हादसा टल गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भवन स्वामी को नोटिस देकर मरम्मत के लिए समय निर्धारित किया जाएगा।

    यदि समय पर मरम्मत नहीं कराई गई, तो कार्रवाई की जाएगी। गोपीनाथ बाजार में भारती नामक मिठाई की दुकान के ऊपरी मंजिल का छज्जा बुधवार सुबह आठ बजे गिर गया। दुकान पर नाश्ता और मिठाई लेने वालों की भीड़ थी। इसी दौरान कुछ बंदर छज्जे पर आ गए और लोहे के जाल को हिलाने लगे। लोगों ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक छज्जे की टाइल्स और पत्थर गिर गए

    इस हादसे में गौरानगर निवासी भोला के सिर में चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने कहा कि भवन स्वामी को 15 दिन के भीतर मरम्मत कराने का आदेश दिया जाएगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।