Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करवा चौथ पर टूटा पत्नी का दिल तो हो गई अनहोनी, छुट्टी नहीं मिलने के कारण घर नहीं लौट पाया था पति

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 10:23 PM (GMT+05:30)

    UP News - करवा चौथ पर छुट्टी न मिलने के कारण पति घर पर नहीं आ सका तो पत्नी ने जान दे दी। दोपहर में सास के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो सभी के ...और पढ़ें

    करवा चौथ पर टूटा पत्नी का दिल तो हो गई अनहोनी, छुट्टी नहीं मिलने कारण घर नहीं लौट पाया था पति
    करवा चौथ पर टूटा पत्नी का दिल तो हो गई अनहोनी, छुट्टी नहीं मिलने कारण घर नहीं लौट पाया था पति

    जागरण संवाददाता, मथुरा। करवा चौथ पर छुट्टी न मिलने के कारण पति घर पर नहीं आ सका तो पत्नी ने जान दे दी। दोपहर में सास के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। मामला मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नौधरा का है।

    यह है पूरा मामला

    गांव के सुरेश राजस्थान के अलवर में मंडी में फल की आढ़त पर मजदूरी करते हैं। पत्नी सुमन ने करवाचौथ पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। एक दिन पूर्व मंगलवार को बाजार से शृंगार आदि सामान की खरीदारी की। पत्नी व्रत को लेकर खासी उत्साहित थी। 

    रात में ही हुई थी पति से बात

    मंगलवार रात सुमन ने पति को फोन कर करवाचौथ पर घर आने के लिए कहा। पति ने उसे बताया कि छुट्टी न मिलने के कारण वह घर नहीं आ सकेगा। इस पर पत्नी ने फोन काट दिया। 

    रात भर परेशान रही पत्नी

    बताते हैं कि रातभर पत्नी इसको लेकर परेशान रही। बुधवार सुबह 10 बजे सास समुद्री देवी खेत पर काम करने चली गईं। इसके बाद सुमन ने चुनरी से फंदा बनाकर जान दे दी। दोपहर बाद सास घर लौटीं तो घटना की जानकारी हुई। 

    खबरें और भी

    दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

    पत्नी अपने पीछे दो पांच व तीन वर्ष के पुत्र छोड़ गई है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया, विवाहिता ने चुनरी को पंखे में बांधकर फांसी लगाई है। पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: हेरोइन व ब्राउन सुगर के साथ एक भारतीय व दो नेपाली गिरफ्तार, पुल‍िस कर रही पूछताछ

    यह भी पढ़ें: UP News: यूपी पुलिस को मिले 14 निरीक्षक व 493 उपनिरीक्षक, डीजीपी मुख्यालय ने जारी किया प्रमोशन का आदेश