विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर मथुरा में दर्दनाक हादसा: गन्ना जूस मशीन के शाफ्ट में शॉल उलझने से युवक की मौत

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 08 Nov 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

मथुरा में गन्ना जूस निकालने वाली मशीन की साफ्ट में शाल उलझने से एक युवक की गला घुटने से मौत ...और पढ़ें

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम।

HighLights

  1. गन्ना जूस मशीन की साफ्ट में शाल उलझने से हादसा

  2. युवक की गला घुटने से हुई मृत्यु

  3. दीपावली के दिन मथुरा में परिवार में कोहराम

जागरण संवाददाता, मथुरा। गन्ना का जूस निकालने वाली मशीन की ढकेल की साफ्ट में शॉल उलझ जाने से एक युवक की गला घुटने से मृत्यु हो गई। वह जेवर से ढकेल को वृंदावन ले जा रहा था। दीपावली के दिन हुए हादसे में परिवार में कोहराम मच गया।

देवीराम उर्फ देवू निवासी गांव मढैया थाना जेवर जिला गौतम बुद्धनगर रविवार तड़के गन्ना का जूस निकालने वाली मशीन की ढकेल को वृंदावन ले जा रहे थे। हल्की ठंड होने के कारण उन्होंने शॉल ओढ़ रखी थी।

तेज रफ्तार साफ्ट की चपेट में फंसी शॉल

थाना सुरीर क्षेत्र में गांव सुरीर के परसोती गढ़ी के समीप अचानक शाल का एक छोर ढकेल की घूम रही साफ्ट चपेट में आ गया। साफ्ट की तेज रफ्तार के कारण शाल तेजी से खिंचती चली गई, जिससे युवक का गला बुरी तरह कस गया, जिससे युवक की मृत्यु हो गई और ढकेल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई।

mathura family 8 nov small

युवक का शव देखकर पुलिस दी सूचना

सुबह ग्रामीणों ने लावारिस हालत में खड़ी गन्ना जूस निकलने वाली मशीन की ढकेल को समीप जाकर देखा तो स्टेयरिंग सीट के पास युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्वजन को हादसे की सूचना दी।

दीपावली के दिन हादसे में युवक की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुरीर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई कर शव को स्वजन के सिपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'पंडित दीनदयाल के विचारों को जीवन में करें आत्मसात' मथुरा के धाम से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया आह्वान

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले सपा सुप्रीमो ने फिर यादव पर लगाया दांव, मथुरा में वीरेंद्र को दी बड़ी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।