Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में 99 लाभार्थियों को मिलेगा PM आवास, पात्रता लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:39 PM (IST)

    मऊ के पिजड़ा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची के लिए खुली बैठक हुई। इसमें 99 लाभार्थियों के नाम शामिल किए गए, जबकि छूटे हुए पा ...और पढ़ें

    पीएम आवास योजना में 99 लाभार्थी पात्र।

    पीएम आवास योजना में 99 लाभार्थी पात्र।

    HighLights

    1. मऊ के पिजड़ा में पीएम आवास पात्रता सूची बैठक।

    2. 99 लाभार्थियों के नाम पीएम आवास सूची में शामिल।

    3. पात्र छूटे हुए नामों को जोड़ने का मिला आश्वासन।

    जागरण संवाददाता, नौसेमरघाट (मऊ)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस 0.2 सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने के लिए शुक्रवार को पिजड़ा ग्राम पंचायत भवन परिसर खुली बैठक हुई। सेक्टर नोडल अधिकारी आनंद कुमार राय एवं ग्राम पंचायत अधिकारी आकांक्षा दुबे व ग्राम प्रधान नीलम भारती के नेतृत्व में खुली बैठक हुई।

    वर्ष 2025-26 की सर्वे में चयनित पात्र लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया की पात्रता सूची का अवलोकन किया। ग्राम सचिव आकांक्षा दुबे ने पिजड़ा गांव में प्रस्तावित नए 99 लोगों का नई सूची को लोगों को पढ़कर सुनाया।

    इस दौरान गांव की हेवंती ज्ञांती देवी, उषा, प्रमिला देवी मीरा देवी, शांति आदि ने आरोप लगाया कि वे इस योजना की पात्र हैं लेकिन किन्ही कारणों से सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है।

    सचिव आकांक्षा दुबे ने आश्वासन दिया कि यदि शासन द्वारा तय मानकों पर आते हैं तो नाम प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

    ग्राम प्रधान नीलम देवी ने बताया कि सर्वे में 104 लोगों की सूची में से 99 लोगों के नाम शामिल हुआ है। इस मौके पर रामायण पाल, ज्ञान भारती, सरस्वती, विद्यावती, चंदा आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- बस्ती महिला अस्पताल में बढ़ेंगे संसाधन, भेजा गया 1.26 करोड़ का प्रस्ताव

    यह भी पढ़ें- कैंसर के खिलाफ यूपी की बड़ी जंग, योगी सरकार ने तैयार किया 10 साल का रोडमैप; हर मंडल में बनेगा आधुनिक सेंटर