बस्ती महिला अस्पताल में बढ़ेंगे संसाधन, भेजा गया 1.26 करोड़ का प्रस्ताव
बस्ती महिला अस्पताल को 1.26 करोड़ रुपये से अधिक के नए संसाधनों से लैस करने का प्रस्ताव भेजा गया है। सीएसआर फंड से अल्ट्रासाउंड मशीन और वार्मर जैसे उपक ...और पढ़ें
-1783094179447_m.webp)
महिला अस्पताल में संसाधन की होगी वृद्धि।
HighLights
महिला अस्पताल को 1.26 करोड़ रुपये के संसाधन मिलेंगे।
अल्ट्रासाउंड मशीन, वार्मर जैसे उपकरण सीएसआर फंड से खरीदे जाएंगे।
नए संसाधनों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, बस्ती। महिला अस्पताल को संसाधनों से समृद्ध करने के लिए सीएमएस प्रयासरत है। रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए वह लगातार कोशिश कर रहे है। सब कुछ ठीक रहा तो अस्पताल संसाधनयुक्त होने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा में भी और बेहतर होगा।
अल्ट्रासाउंड मशीन से सहित वार्मर व अन्य नए संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए सीएमएस ने यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड गोरखपुर को डिमांड भेजा है। कुल एक करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न संसाधनों का प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया है। सीएसआर फंड से संसाधनों की खरीद होनी है।
इन संंसाधनों की उपलब्धता के बाद अस्पताल में रोगियों को सहूलियत मिलेगी। अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने के बाद जांच में तेजी आएगी। जिन रोगियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ता है या फिर दो चार दिन बाद नंबर आता है, उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बस्ती में सड़क हादसे में युवक की फट गई आंत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
वहीं एसएनसीयू में कुछ वार्मर पुराने है जो ठीक ढंग से काम नहीं करते है। वार्मर का डिमांड भेजा गया है। नए वार्मर आने के बाद नवजात का इलाज और भी सुविधाजनक होगा। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने एसडी बंदेकर ले. कर्नल (सेवानिवृत्त) एजीएम (ओपीएस) यूपी पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को डिमांड लेटर भेजा है।
खबरें और भी
जिसमें प्रोजेक्टर 6.50 लाख, साउंड विथ माइक 2.50 लाख, जेनसेट 7.50 लाख, अल्ट्रासाउंड मशीन 10 लाख, वार्मर 2.99 लाख, एलइडी पैथालाजी 3.2 लाख व एसी 3.89 लाख का डिमांड भेजा गया है।
अस्पताल को संसाधनयुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ संसाधनों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। सीएसआर फंड से इन संसाधनों की खरीद होनी है। पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड की ओर से यह संसाधन मुहैया कराए जाने है। संसाधनों के उपलब्ध होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होंगी। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमएस।