बस्ती में सड़क हादसे में युवक की फट गई आंत, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान
बस्ती में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय अवधेश सोनी की आंत दो जगह से फट गई थी, जिन्हें गंभीर हालत में ओपेक अस्पताल कैली लाया गया। डॉक्टरों ने साढ़े तीन घ ...और पढ़ें
-1783093859053_m.webp)
डॉक्टरों ने आंत का ऑपरेशन कर बचाई युवक की जान।
HighLights
बस्ती में 23 वर्षीय युवक अवधेश सोनी सड़क हादसे का शिकार।
गंभीर चोटों के कारण आंत दो जगह से फट गई थी।
ओपेक अस्पताल में डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर जान बचाई।
संवाद सूत्र, सोनूपार (बस्ती)। ट्रक की चपेट में आए 23 वर्षीय अवधेश सोनी की आंत दो जगह से फट गई थी। गंभीर हालत में गुरुवार की सुबह 11 बजे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। जहां मरीज की हालत गंभीर बनी हुई थी।
मरीज को बचाने के लिए डॉक्टरों ने साढ़े तीन घंटे तक अथक प्रयास किया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन मरीज की हालत नाज़ुक बनी हुई है। 24 घंटे के लिए आईसीयू में रखा गया है। उम्मीद है कि मरीज जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
रुधौली थाना क्षेत्र के डूमरी निवासी मूरली धर सोनी के 23 वर्षीय पुत्र अवधेश सोनी गुरुवार को रूधौली मार्ग पर दसिया विशुनपुरवा के बीच सुबह ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। सुबह 11 बजे ओपेक अस्पताल कैली की इमरजेंसी में लाया गया।
ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. रेनू कन्नौजिया ने बताया कि मरणासन्न हालत में आए युवक की आंत दो जगहों से फट गई थी। बाईं किडनी के पास यूरेनर भी दो हिस्सों में लटक रहा था। इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ता जा रहा था पेट के अंदर खून का रिसाव तेजी से हो रहा था । बीपी और पल्स ऊपर नीचे हो रहा था।
खबरें और भी
तत्काल में परिजनों से तीन यूनिट खून की व्यवस्था करा कर ऑपरेशन किया गया। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं । उसे 24 घंटे आब्जर्वेशन के लिए क्रिटिकल केयर में रखा गया है। ऑपरेशन के दौरान डॉ. प्रवीण पांडेय, डॉ. सर्वेश पाठक, डॉ. रिषभ, स्टाफ नर्स तनु मौजूद रहे।