Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में वाहनों की जांच के लिए 100 स्कूलों में पहुंची परिवहन विभाग की टीम, प्रबंधन को सौंपी नोटिस

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    परिवहन विभाग की टीम ने 'मिशन: सेफ फ्यूचर' के तहत गोरखपुर के 100 स्कूलों में वाहनों का सत्यापन किया। अनफिट और बिना परमिट वाले वाहनों के लिए स्कूल प्रबं ...और पढ़ें

    वाहनों की जांच के लिए 100 स्कूलों में पहुंची परिवहन विभाग की टीम।

    वाहनों की जांच के लिए 100 स्कूलों में पहुंची परिवहन विभाग की टीम।

    HighLights

    1. परिवहन विभाग ने 100 स्कूलों में वाहन जांच अभियान चलाया।

    2. अनफिट और बिना परमिट वाहनों को 7 जुलाई तक ठीक करने का निर्देश।

    3. नियम उल्लंघन पर स्कूल मान्यता रद्द करने की संस्तुति होगी।

    जागरण संवाददाता गोरखपुर। 'मिशन: सेफ फ्यूचर' के अंतर्गत शुक्रवार को परिवहन विभाग (आरटीओ) के 18 सदस्यों की टीम जिले के 100 विद्यालयों में पहुंची। विद्यालय में खड़े वाहनों का भौतिक सत्यापन करने के बाद परमिट बनवाने और फिटनेस जांच के लिए स्कूल प्रबंधन को नोटिस सौंपी।

    साथ ही सात जुलाई तक हर हाल में अनफिट वाहनों की फिटनेस जांच कराने तथा बिना परमिट के चल रहे वाहनों का परमिट बनवाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि आठ जुलाई से पकड़े जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ बीएसए और डीआइओएस से विद्यालय की मान्यता रद करने की संस्तुति की जाएगी।

    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तीन स्कूल वाहनों को सीज किया गया। जिसमें दो बिना परमिट और एक वाहन बिना परमिट व अनफिट के चल रहे थे। इसके अलावा पांच वाहनों का चालान काटा गया। परिवहन आयुक्त के दिशा-निर्देश पर 15 जुलाई तक 'मिशन: सेफ फ्यूचर' अभियान चलेगा।

    अभियान के लिए विभाग के सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 15 क्लर्क भी शामिल हैं, जो स्कूलों में पहुंचकर वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। मौके पर ही नोटिस भी दे रहे हैं। इसके पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। वाहनों का भौतिक सत्यापन सात जुलाई तक चलेगा।

    खबरें और भी

    नोटिस के बाद भी स्कूल प्रबंधन वाहनों की फिटनेस जांच या परमिट नहीं बनवाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आठ जुलाई से चेकिंग अभियान चलेगा। विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य, जिन वाहनों की फिटनेस या परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे सात जुलाई तक भौतिक निरीक्षण कराकर फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें। आठ से कार्रवाई की जाएगी।

    अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों से यह सुनिश्चित करें कि छात्रों के परिवहन में केवल फिटनेस प्रमाणित और वैध परमिट वाले वाहनों का ही उपयोग किया जाए।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर जिले के 143 अनफिट वाहनों और 173 बिना परमिट के चल रहे स्कूल वाहनों की थानावार सूची तैयार की गई है। शनिवार को सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सौंप दी जाएगी। थानों की सूची के आधार पर पुलिस के सहयोग से अनफिट व बिना परमिट के स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- यूपी विद्युत उत्पादन निगम और कोल इंडिया के बीच हुआ समझौता, ग्रीन एनर्जी को मिलेगी गति

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चलेगा 'लक्ष्मण रेखा' अभियान, जाम से मिलेगी निजात