Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में रेलवे के संविदाकर्मी ने युवती संग होटल में किया दुष्कर्म, युवती की श‍िकायत पर मामला दर्ज

    By JP NishadEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 14 May 2026 03:37 PM (IST)

    मऊ में रेलवे के एक संविदाकर्मी पर नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज क ...और पढ़ें

    मऊ में रेलवे संविदाकर्मी ने युवती से होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

    मऊ में रेलवे संविदाकर्मी ने युवती से होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

    HighLights

    1. रेलवे संविदाकर्मी ने नौकरी, शादी का झांसा दिया।

    2. होटल अवधपुरी में युवती संग दुष्कर्म का आरोप।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, मऊ। रेलवे के संविदाकर्मी ने नौकरी दिलाने व शादी का झांसा देकर शहर कोतवाली के रोडवेज स्थित होटल अवधपुरी में युवती संग दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी क्रिश राजपूत को सौंपी गई है।

    आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को देवरिया जनपद उसके गांव भेजा गया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती व देवरिया जनपद के भाटपार निवासी रेलवे के संविदाकर्मी अनुराग मिश्रा से ट्रेन में मुलाकात हुई। युवती मुंबई से वापस अपने घर आ रही थी।

    आरोप है क‍ि संविदाकर्मी ने अपने को रेलवे का नियमित कर्मचारी बताया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया और आपस में बातचीत करने लगे। इसका फायदा उठाकर संविदाकर्मी ने युवती को भी नौकरी दिलाने के बाद शादी करने की बात कही। इस झांसे में आकर युवती संविदाकर्मी से मिलने जुलने लगी।

    इसका फायदा उठाकर संविदाकर्मी युवती को शहर कोतवाली के रोडवेज स्थित एक होटल साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती द्वारा शादी करने व नौकरी दिलाने का दबाव बनाने पर संविदाकर्मी युवती का फोन उठाना बंद कर दिया। इसपर युवती ने संविदाकर्मी के विरुद्ध शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया।

    खबरें और भी

    इस मामले में केस दर्ज होने के बाद सीओ सिटी क्रिश राजपूत होटल पहुंच जांच की। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।