Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में नीट परीक्षा में अनियमितता के विरोध में अधिवक्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

    By Tarkeshwar SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:01 PM (IST)

    मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री ...और पढ़ें

    मऊ में नीट अनियमितता पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

    मऊ में नीट अनियमितता पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

    HighLights

    1. मऊ में अधिवक्ताओं ने नीट अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    2. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।

    3. निष्पक्ष जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

    जागरण संवाददाता, करहां (मऊ)। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के विरोध में शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता तहसील परिसर से जुलूस निकालते हुए रोडवेज स्थित शहीद चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    अधिवक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

    प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाल के.के. वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान महेंद्र राय, संजय पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, मुनव्वर अहमद, फिरोज अहमद, संतोष श्रीवास्तव, बार मंत्री विनोद सिंह, ओम प्रकाश, अनुराग श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।