ब्लिंकिट के सूजी पैकेट में रेंगते मिले कीड़े, खाद्य विभाग की छापेमारी से मची सनसनी
मऊ में ब्लिंकिट से मंगाए गए सूजी के पैकेट में कीड़े मिलने पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रतिनिधि ...और पढ़ें

मौके पर जांच करती टीम। जागरण
HighLights
ब्लिंकिट के सूजी पैकेट में रेंगते मिले कीड़े।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रतिनिधि ने की शिकायत।
खाद्य विभाग ने ब्लिंकिट स्टोर पर की छापेमारी।
जागरण संवाददाता, मऊ। शुक्रवार को शहर के पुरानी तहसील निवासी जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी ने ब्लिंकिट से सामान मंगाया। कंपनी के कार्यकर्ता द्वारा लाए पैकेट को जब उन्होंने देखा तो पैकेट बंद सूजी में कीड़े रेंग रहे थे।
शिकायत करने पर कंपनी ने बताया कि हमें जो सामान प्रदान किया गया बस उसी को आप तक पहुंचाया है। यह देखने की जिम्मेदारी सामान पैक करने वाले व्यक्ति की है। मैं कंपनी में ये बात बता सकता हूं। इस पर राकेश तिवारी ने इसकी शिकायत जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन से की।
तत्काल ही विभाग के अधिकारी ब्लिंकिट स्टोर पर छापेमारी कर स्टोर में एक-एक कर सभी सामान की जांच करने लगे। सायंकाल स्टोर में विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे शिकायतकर्ता राकेश तिवारी ने कहा कि इसकी शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। लेकिन लोगों की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था। आज खुद सामान मंगाया तो उसमें कीड़े रेंगते मिले।
