Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में सभासद को मारने पीटने में चेयरमैन पति सहित नौ पर केस, हिरासत में चेयरमैन पति

    By JP NishadEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    मऊ के मधुबन में सभासद अखिलेश राज पर जानलेवा हमला और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल सहित नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया ...और पढ़ें

    मऊ में सभासद पर हमले के बाद चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट में केस।  (AI Image)

    मऊ में सभासद पर हमले के बाद चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट में केस। (AI Image)

    HighLights

    1. मऊ में सभासद अखिलेश राज पर जानलेवा हमला हुआ।

    2. चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल सहित नौ पर केस दर्ज।

    3. प्रशांत मल्ल को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार की शाम को अपने आवश्यक कार्य से गए सभासद को मारने पीटने और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल सहित चार नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। चेयरमैन पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा सभासदों को अपशब्द बोलने का आडियो प्रसारित होने के बाद सभासद अखिलेश राज, निलेश राजरत्नम, हरिमोहन सिंह, आशुतोष मल्ल आदि ने बीते बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर चेयरमैन पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया था।

    पुलिस अभी इस वायरल आडियो की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी कि इसी बीच गुरुवार की शाम नगर पंचायत कार्यालय में अपने कार्य से गए सभासद अखिलेश राज को चेयरमैन पति सहित उनके समर्थकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में सभासद अखिलेश राज ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कार्यालय में लाइट व सीसीटीवी बंद कर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया।

    किसी तरह उसने अपनी जान बचाया। इस घटना की जानकारी लगते ही काफी संख्या में सभासद व नागरिक थाना में पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगें। इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर चेयरमैन पति प्रशांत मल्ल, सोनू मल्ल, सतीश मल्ल, शिवम मौर्य सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक केके गुप्त ने बताया कि प्रशांत मल्ल को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।