Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में पत‍ि से अलग रह रही पांच बच्‍चों की मां ने एक प्रेमी से म‍िलकर दूसरे प्रेमी की हत्‍या करवा दी

    By JP NishadEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:41 PM (IST)

    मऊ में एक महिला ने अपने दूसरे प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पहले प्रेमी असगर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और एक आरोपी को गिरफ्तार कर ल ...और पढ़ें

    मऊ में पांच बच्चों की मां ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर पहले प्रेमी को उतारा मौत के घाट।

    मऊ में पांच बच्चों की मां ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर पहले प्रेमी को उतारा मौत के घाट।

    HighLights

    1. मऊ में महिला ने दूसरे प्रेमी संग की हत्या।

    2. मृतक असगर को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा।

    3. महिला और एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।

    जागरण संवाददाता, मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कांशीराम आवास कालोनी के कमरे में महिला ने अपने दूसरे प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर युवक असगर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को मीडिया से वार्ता के दौरान हत्या का राजफाश किया।

    पुलिस ने आरोपित महिला शहजादी उर्फ घुघनी को सरवां मोड़ कंधेरी व मुंशीपुरा निवासी सूरज राजभर को रणवीरपुर बार्डर से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे मुख्य आरोपित मुंशीपुरा निवासी आकाश राव की तलाश पुलिस कर रही है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया है।

    एएसपी ने बताया कि शहर कोतवाली के मुंशीपुरा निवासी शहजादी उर्फ घुघनी पांच बच्चों की मां है। उसका कासिम पोखरा निवासी मृतक असगर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पति से विवाद होने के बाद वह कांशीराम आवास कालोनी में आकर रहने लगी। इसके बाद महिला असगर के अलावा आकाश राव से भी प्रेम करने लगी। दोनों आपस में बातचीत और मिलने जुलने लगे।

    इसकी जानकारी होने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला ने अपने दूसरे प्रेमी को विवाद की जानकारी दी। वह असगर को मारने के लिए कांशीराम आवास कालोनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। रविवार की रात मृतक असगर मां से ससुराल जाने की जानकारी देकर रात में महिला के पास चला गया।

    खबरें और भी

    जानकारी होते ही आकाश अपने साथी सूरज को लेकर सोमवार की भाेर में महिला के कमरे में पहुंचा। दोनों के आने की आहट से मृतक उठकर तख्त पर बैठ गया। इसके बाद सूरज ने मृतक का दोनों हाथ पकड़ लिया और महिला ने सिर पकड़ लिया। आकाश ने मृतक के सीने में चाकू घोंप दिया। हत्या करने के बाद दोनों स्कूटी से फरार हो गए। महिला बचने के लिए डायल-112 पर पति की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद मौका देखकर फरार हो गई।