Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में व्यक्तिगत शौचालय के लिए चार हजार लाभार्थियों का चयन शुरू, पात्रों को 12 हजार रुपये का अनुदान

    Updated: Wed, 27 May 2026 09:24 PM (IST)

    मऊ जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 4,000 लाभार्थियों का चयन शुरू हो गया है। पात्रों को 12 हजार रुपये का अनुदान दो किस्तों म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मऊ। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए व्यक्तिगत शौचालय के वंचित लाभार्थियों को शामिल कर लाभ देने की कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की तरफ से चार हजार लाभार्थियों का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ब्लाकों से लाभार्थियों की पत्रावली मांगी गई है, ताकि लाभार्थियों के खाता में धनराशि आनलाइन भेजी जा सकी।

    जिले के नौ ब्लाकों के 645 ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण किया जाना है। इसकी प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। गांवों को स्वच्छ रखने के लिए लगभग डेढ़ लाख से अधिक शौचालय का निर्माण किया जा चुका है।

    इस वित्तीय वर्ष में 4,122 लाभार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। अब तक 1,422 लोगों ने व्यक्तिगत शौचालय की मांग किया है। इसके सापेक्ष में विकास खंडों की तरफ से 913 पत्रावली की जांच कर जिला पंचायत कार्यालय को भेज दी गई है।

    शेष 509 पत्रावली के लाभार्थियों की जांच की जा रही है। इसका सत्यापन कर वैध लाभार्थियों की सूची धनराशि के लिए जिला पंचायत कार्यालय को भेजी जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दो किश्तों में कुल 12 हजार रुपये का अनुदान लाभार्थी को दिया जाता है।

    खबरें और भी

    पहली किश्त छह हजार रुपये शौचालय का गड्ढा निर्माण और दूसरी किश्त शौचालय के कमरा निर्माण के लिए छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद सचिव द्वारा फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाता है।

    गांवों को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत अक्टूबर 2014 में योजना की शुरूआत की गई। इसके बाद गांवों में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण तेजी से किया गया। इसके कारण गांवों में खुले में शौच जाने से लोगों को छुटकारा मिल गया। इसके गांवों में प्रदूषण पर काफी हद तक अंकुश लग गया।

    व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य

    ब्लॉक लक्ष्य
    बडरांव 434
    दोहरीघाट 472
    फतेहपुर मंडाव 498
    घोसी 460
    कोपागंज 472
    मुहम्मदाबाद 530
    परदहां 217
    रानीपुर 547
    रतनपुरा 492

    व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इसके लिए ब्लाकों से लाभार्थियों की पत्रावली मंगाई जा रही है। इसका सत्यापन कर धनराशि लाभार्थियों के खाता में भेजा जा रहा है।

    -कुमार अमरेंद्र, डीपीआरओ