मऊ में 9.12 करोड़ से बनेगा रेलवे अंडरपास, आवागमन में आ रही रुकावटें होंगी दूर
रेलवे बोर्ड ने मऊ के रतनपुरा में बंद पड़े समपार संख्या-23 की जगह 9.12 करोड़ रुपये के अंडरपास को मंजूरी दे दी है। यह अंडरपास हजारों लोगों, किसानों और छ ...और पढ़ें

9.12 करोड़ से बनेगा रेलवे अंडरपास। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
रतनपुरा में बंद समपार संख्या-23 की जगह अंडरपास बनेगा।
रेलवे बोर्ड ने 9.12 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी।
हजारों लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ)। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बंद पड़े समपार संख्या-23 अंडरपास का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए 9.12 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। इससे क्षेत्र में खुशी है। इसके तहत रतनपुरा यार्ड के किमी 34/1-2 आईएए-पीईपी खंड पर 2.75 मीटर ऊंचाई वाला लिमिटेड हाइट सब-वे बनाया जाएगा।
अंडरपास बनने के बाद रेलवे लाइन के दोनों तरफ बसे हजारों लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि समपार संख्या-23 बंद होने के बाद से रतनपुरा और आसपास के गांवों के किसान, छात्र, व्यापारी और दैनिक यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गेट बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था।
इस कारण समय की बर्बादी के साथ ही आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी परेशानी होती थी। अंडरपास की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार आंदोलन चलते रहे। जनप्रतिनिधियों से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
इस अंडरपास के बनने से मऊ जनपद की पहदेवाजीत इटली, नसीराबाद कला, नसीराबाद खुर्द, कंसो अतरौल पांडे एवं बलिया जनपद के अतरौली, निकासी, मंदा ग्राम पंचायत के लोग लाभवान्वित होंगे।