Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण मास में 150 शिवालयों में होगा पूजन अर्चन और जलाभिषेक, मऊ में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

    मऊ में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 150 शिवालयों पर पूजन-अर्चन होगा, 5 हॉटस्पॉट चिह्नित क ...और पढ़ें

    श्रावण मास में 150 शिवालयों में होगा पूजन अर्चन और जलाभिषेक।

    श्रावण मास में 150 शिवालयों में होगा पूजन अर्चन और जलाभिषेक।

    HighLights

    1. श्रावण मास में 150 शिवालयों पर जलाभिषेक की तैयारी।

    2. मिश्रित आबादी वाले पांच स्थानों को हॉटस्पॉट चिह्नित।

    3. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

    जागरण संवाददाता, मऊ। श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा व जलाभिषेक को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। एक माह तक चलने वाले त्योहार को लेकर शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किया जा रही है। मिश्रित आबादी वाले पांच स्थानों को हाट स्पॉट चिह्नित किया गया है।

    जिले के अलग-अलग स्थानों पर कुल 158 शिवालयों को चिंहित किया गया है। इसमें से 150 शिवालयों पर श्रावण मास में जलाभिषेक किया जाता है। इसके अलावा 10 शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर अत्यधिक भीड़ होती है। इनपर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

    साथ ही मिश्रित आबादी वाले पांच स्थानों मिर्जाहादीपुरा, सिंधी कालोनी, कस्बा घोसी, दोहरीघाट और कटोता तिराहा को हाट स्पाट चिंहित किया गया है। श्रावण मास में कांवरिया शिवालयों में जलाभिषेक को गाय घाट, बख्तावर, सरयू नदी स्थित मातेश्वरी घाट, रामघाट व कोपागंज के नौसेमरघाट से जल उठाते है।

    पुलिस की तरफ से आवागमन वाले मार्गो पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेेशानी का सामना न करना पड़े। कांवरियों की सुरक्षा के लिए पांचों घाट पर गोताखोर और नाविकों के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

    खबरें और भी

    सुरक्षा को लेकर अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों पर पीएसी और 10 क्यूआरटी टीमों को लगाने की तैयारी है। साथ ही शिवालयों की सुरक्षा भी चाक चौबंद किया जाएगा।

    सभी शिवालयों में होने वाली भीड़ की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाएगी। इंटरनेट मीडिया पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि विवादित पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर खंडन और कार्रवाई की जा सके।

    श्रावण मास को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट प्रासारित करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। त्योहार में व्यवधान डालने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। -कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक।

    यह भी पढ़ें- सोनांचल के प्रमुख नदियों के घाटों पर शुरू होगी आरती, तैनात होंगे पुजारी