Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ के चार ब्लॉक क्षेत्रों में खुलेगा एकेडमिक और आवासीय बालिक विद्यालय, मिलेगी डिजिटल लर्निंग की सुविधा

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 03:38 PM (IST)

    मऊ के चार ब्लॉक परदहां, घोसी, दोहरीघाट और फतेहपुर मंडाव में कक्षा 6 से 12 तक के लिए एकेडमिक और आवासीय बालिका विद्यालय खोले जाएंगे। इन विद्यालयों में छ ...और पढ़ें

    चार ब्लॉक क्षेत्रों में खुलेगा एकेडमिक और आवासीय बालिक विद्यालय।

    चार ब्लॉक क्षेत्रों में खुलेगा एकेडमिक और आवासीय बालिक विद्यालय।

    HighLights

    1. मऊ के चार ब्लॉकों में नए आवासीय विद्यालय खुलेंगे।

    2. कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मिलेगी सुविधा।

    3. डिजिटल लर्निंग, सुरक्षा और खेल-कूद पर जोर रहेगा।

    जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद के चार ब्लाक परदहां, घोसी, दोहरीघाट एवं फतेहपुर मंडाव क्षेत्र में एकेडमिक एवं आवासीय बालिका विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए रहने के लिए आवास के साथ पढ़ाई की भी सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा जमीन के चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

    इस आवासीय विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा, डिजिटल लर्निंग व साक्षरता, खेल-कूद, छात्रवृत्ति भुगतान एवं बुनियादी सुविधाओं मिलेंगी। वहीं अन्य ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहले से स्थापित है।

    सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं की सुरक्षा एवं बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से जनपद के सभी ब्लाक क्षेत्रों में बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित करने की याेजना है। नगर क्षेत्र सहित मुहम्मदबाद गोहना, रानीपुर, बड़रावं कोपागंज, रतनपुरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है।

    मुहम्मदाबाद गोहना, कोपागंज व बड़राव में कक्षा 9 से 12वीं तक के बालिकाओं के लिए केवल आवास की व्यवस्था है जबकि यहां की बच्चियां राजकीय विद्यालय में पढ़ाई के लिए जाती हैं।

    वहीं रानीपुर में कक्षा 6 से 8 तक आवासीय विद्यालय चल रहा था जिसका क्रमोन्नत कर 9 से 12वीं तक का आवासीय एवं एकेडमिक के साथ विद्यालय निर्माणाधीन है। जल्द ही हैंडओवर होने की उम्मीद है। ॉ

    इन आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा डिजिटल लर्निंग व साक्षरता, खेल-कूद एवं छात्रवृत्ति आदि की सुविधा मिलेगी। यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संबंधित ब्लाकों में आवासीय विद्यालय के लिए तीन एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027: प्रथम चरण में सभी मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

    यह भी पढ़ें- लोहिया पार्क का 4.32 करोड़ से कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह करेंगे मैनपुरी में शिलान्यास

    खबरें और भी