मऊ में विदेश भेजने के नाम पर 42 युवकों से 54 लाख की ठगी, 9 लोगों पर FIR दर्ज
चंडीगढ़ की एक कंपनी ने 42 युवकों को विदेश में नौकरी का वीजा दिलाने के नाम पर 54 लाख रुपये ठगे। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
42 युवकों से विदेश वीजा के नाम पर 54 लाख ठगे गए।
चंडीगढ़ की कंपनी के डायरेक्टर सहित नौ लोग नामजद हुए।
कोर्ट के आदेश पर मधुबन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, मऊ। विदेश में नौकरी का वीजा दिलाने के लिए 42 युवकों से चंडीगढ़ की कंपनी ने 54 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर मधुबन पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 34ए निवासी सी-टू-ए के डायरेक्टर जसविंद सिंह, साहिल, विशाल, हरमन सिंह, सोनिया ठाकुर, शीखा ठाकुर, मनदीप, प्रिंस व किरन चावला सहित नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी संजय कुमार ने आरोप लगाया गया कि मार्च 2025 में कंपनी के कर्मचारी साहिल व विशाल द्वारा दरगाह स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में पंपलेट व विजिटिंग कार्ड वितरित कर विदेश भेजने का प्रचार किया जा रहा था।
दोनों से संपर्क करने पर बताया गया कि पंजाब के पटियाला की एक व चंडीगढ़ की तीन कंपनियां जापान, जर्मनी, न्यूजीलैंड, अजरबैजान व सिंगापुर का वीजा मंगाकर विदेश भेजती है। फार्म भरने के लिए पांच से दस हजार रुपये लगेगा। शेष धनराशि चंडीगढ़ आफिस जाकर कंपनी के डायरेक्टर जसविंदर सिंह, हरमन सिंह, सोनिया व सीखा से मुलाकात कर नकद उनके खाता में जमा करना होगा। इसने 42 युकों को अपने झांसे में लेकर चंडीगढ़ अपने साथ ले गया।
कंपनी की तरफ से 23 युवकों से न्यूजीलैंड, नौ से अजरबैजान व आठ युवकों से जर्मनी का फार्म भरवाया। इसके बाद एक लाख 20 हजार के हिसाब 40 युवकों से 48 लाख व जर्मनी भेजने के नाम पर मुश्ताक व गोपाल से छह लाख सहित कुल 54 लाख रुपये जमा करा लिया।
खबरें और भी
युवकों से कागजात जमा कराने के बाद वीजा आने पर सूचना देने को कहा। यह सुन युवक वहां से वापस आ गए और वीजा का इंतजार करते रहे। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं आने के बाद सभी ने कंपनी से अपनी धनराशि वापस करने को कहा। इस पर कंपनी के डायरेक्टर ने उन्हें दो लाख का चेक व तीन लाख नकद वापस किया। शेष धनराशि मांगने पर मारपीट कर वहां से भगा दिया।
इन युवकों से ली गई धनराशि
संजय कुमार मोनू, अरुण, अजरान, अल्ताफ, पप्पू कुमार गौतम, राम प्रवेश, पिंटू राजभर, हरेंद्र राजभर, गौतम, राकेश राजभर, विजय राजभर, अभिषेक पासवान, बलवंत, सुनील कुमार भारती, सुनील कुमार, रंजिश, कमलेश कुमार चौहान, सीता राम बारी, जयराम रावत, अशोक कुमार चौहान, हिमांशू, पप्पू, अवनीश को न्यूजीलैंड का वीजा देने के लिए फॉर्म भरवाया।
सिद्धार्थ गौतम, अवधेश, अभिषेक, विजय राजभर, अल्ताफ, माेनू, अरूण, फिरोज खान, कन्हैया से अजरबैजान का वीजा दिलाने का फार्म भरवाया गया। आदित्य तिवारी, बृजेश सोनकर, अंजेश, परमहंश, सत्य प्रकाश, सुजीत, बृजेश सोनकर, राम नरेश से जर्मनी भेजने का फॉर्म भरवाया गया। मुस्ताक व राम गोपाल यादव से जापान का वीजा दिलाने के लिए फॉर्म भरवाया गया।