Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में मुलाकात के बहाने बुलाकर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; सीसीटीवी से खुला राज

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:00 PM (IST)

    मऊ में पत्नी नेहा और उसके प्रेमी गुड्डू को पति कुंज बिहारी राजभर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतारा।

    2. सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की पहचान हुई।

    3. विवाद में धक्का लगने से पति के सिर में चोट आई।

    जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ)। कोपागंज पुलिस ने बुधवार को पति की हत्या के मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली के कुतुबपुर निवासी पत्नी नेहा व मधुबन थाना के महुई गांव निवासी प्रेमी गुड्डू को इंदारा के मुहम्मद अली इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

    सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने बताया कि मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कुतुबपुर निवासी कुंज बिहारी राजभर 25 जुलाई को मुंबई जा रहा था।

    उसने पत्नी को मिलने के लिए कसारा बुलाया था। इस पर पत्नी प्रेमी को साथ लेकर बाइक से मिलने के लिए पहुंच गई। तीनों की देईस्थान पर मुलाकात हुई। तीनों का आपस में विवाद होने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को धक्का देकर गिरा दिया। अचानक पति का सिर चबूतरा पर रखे ईंट से जाकर टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकलने लगा। खून निकलता देख पत्नी प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई।

    रविवार को लगभग ढाई बजे शव की जानकारी पुलिस को मिली। सिर में गंभीर चोट देख मामले की जांच शुरू की गई। कसारा और उसके आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद दोनों आरोपितों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    पूछताछ में पत्नी ने बताया कि शादी के पहले से ही गांव के युवक गुड्डू से प्रेम करती थीं। रिश्तेदार बताकर प्रेमी का परिचय पति से कराया था। इसके बाद तीनों लोग साथ में मुंबई में रहते थे। दो माह पूर्व वापस आई थीं। पति नशा करता था। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था। नशे की हालत में पति मिलने को आया था। विवाद होने पर धक्का लगने से चबूतरा पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- मऊ में तेज रफ्तार बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, मौके पर लगा रहा जाम